IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय को टीम में किया शामिल, अय्यर और शाकिब के बाद किया बड़ा रिप्लेसमेंट

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंग्लैंड के जेसन रॉय को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लिया है। रॉय को आईपीएल 2023 के लिए उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.8 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।

Jason Roy

IPL 2023, Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय (Jason Roy) को टीम में शामिल कर लिया है। केकेआर ने जेसन रॉय को उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा 2.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दरअसल, श्रेयस अय्यर और बांग्लादेश की टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के आईपीएल से बाहर होने के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में टीम ने जेसन रॉय पर बड़ा दांव खेला है।

श्रेयस अय्यर की जगह जेसन रॉय को टीम में किया शामिल
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंग्लैंड के जेसन रॉय को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लिया है। रॉय को आईपीएल 2023 के लिए उनके बेस प्राइस से अधिक में साइन किया गया है रॉय ने साल 2017 और 2018 के सीजन में भाग लिया था, आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने 2021 में खेला था। 2021 में उन्होंने पांच मैच खेले जिसमें एक अर्धशतक सहित 150 रन बनाए। 32 वर्षीय ने इंग्लैंड के लिए 64 T20I खेले हैं, जिसमें 8 अर्द्धशतक के साथ 137.61 की स्ट्राइक रेट से 1522 रन बनाए।


लंदन में चल रही है अय्यर की सर्जरी
वहीं, आईपीएल से बाहर चल रहे अय्यर ने लंदन में अपनी सर्जरी कराने का विकल्प चुना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय की पीठ की चोट उनकी डिस्क से संबंधित है। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने सर्जरी के लिए लंदन जाने का विकल्प चुना था, उन्हें भी मैच के दौरान पीठ में गंभीर चोट लगी थी। केकेआर ने एक बयान में कहा कि, 'कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2023 के लिए इंग्लैंड के जेसन रॉय को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये से 2.8 करोड़ रुपये में साइन किया है।'

ये भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स के शाकिब अल हसन ने IPL से वापस लिया अपना नाम, KKR जल्द करेगी रिप्लेसमेंट का ऐलान


Recommended Video

    IPL 2023: Arshdeep Singh ने विकेट चटकाने के बाद Kolkata के बल्लेबाज को कुछ यूं घूरा | वनइंडिया हिंदी

    शाकिब अल हसन भी वापस ले चुके हैं अपना नाम
    इधर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने हाल ही में आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। कोलकाता ने शाकिब को इस साल 1.50 रुपए के बेस प्राइज में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी ने टीम के साथ जुड़ने से पहले ही टीम प्रबंधन को आईपीएल से हटने की जानकारी दे दी। इसके साथ ही केकेआर विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास भी 1 मई तक फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+