कोलकाता नाइट राइडर्स के शाकिब अल हसन ने IPL से वापस लिया अपना नाम, KKR जल्द करेगी रिप्लेसमेंट का ऐलान

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मौजूदा सीजन के लिए उनकी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया। केकेआर रिप्लेसमेंट के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगी।

shakib al hasan

IPL 2023, Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। कोलकाता ने शाकिब को इस साल 1.50 रुपए के बेस प्राइज में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी ने टीम के साथ जुड़ने से पहले ही टीम प्रबंधन को आईपीएल से हटने की जानकारी दी है, वहीं केकेआर विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास 1 मई तक फ्रेंचाइजी में शामिल होने जा रहे हैं।

दरअसल, बांग्लादेश को मई में आयरलैंड में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं, ऐसे में उनके आईपीएल सितारों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स चाहती थी कि बांग्लादेश के दो खिलाड़ी पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध रहें, लेकिन फिलहाल तो ऐसा होते बिलकुल भी नहीं दिख रहा है।

शाकिब ने बिजी शेड्यूल के कारण आईपीएल से वापस लिया नाम
दरअसल, शाकिब ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के व्यस्त कार्यक्रम में शामिल होने के कारण ये फैसला लिया है। लिटन दास और शाकिब इस सीजन का पहला मैच भी टीम के साथ नहीं खेल सके हैं। फिलहाल, दोनों ही खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेल रहे हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश को चेम्सफोर्ड में भी आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। इस व्यस्तता के कारण ही शाकिब ने नाइट राइडर्स का हिस्सा नहीं होने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Points table: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, छठे स्थान पर CSK, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां


केकेआर जल्द शुरू करेगा रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया
प्राप्त जानकार के अनुसार, शाकिब ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को इस संबंध में सूचित कर दिया है। लिटन दास भी उन दो सीरीज का हिस्सा होंगे जिनमें शाकिब आयरलैंड के खिलाफ शामिल होंगे, लेकिन फिलहाल वह नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा बने हुए हैं। इस बात की कोई पुष्टि नहीं कि गई है कि दास भी आईपीएल से बाहर हो जाएंगे। आईपीएल से हरी झंडी मिलते ही फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+