पाकिस्तानी हॉकी टीम को मिली 'ऊँट के मुंह में जीरा' समान इनामी राशि, चैम्पियंस ट्रॉफी में जीता था कांस्य पदक

पाकिस्तान हॉकी टीम ने चीन में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता। कोरिया को हराते हुए पाक टीम तीसरे स्थान पर थी। इस इवेंट का टाइटल भारत ने चीन को फाइनल में हराते हुए जीता। पाकिस्तानी टीम के कांस्य पदक के बाद इनामी राशि हैरान करने वाली है।

प्रत्येक व्यक्ति को टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धि के सम्मान में 100 अमेरिकी डॉलर से सम्मानित किया जाएगा, पाकिस्तानी करेंसी में ये 28000 के करीब राशि है। इस निर्णय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई, जिसमें हॉकी महासंघ ने कहा कि टीम के प्रदर्शन के लिए उनको सम्मानित किया जाए।

pakistan team

अपने खिलाड़ियों के समर्थन में, PHF ने यह भी घोषणा की कि प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हुए अबू बकर महमूद को पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी। यह खिलाड़ियों के शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के लिए महासंघ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हालांकि पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स ने एक ऐसी हरकत की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना भी हो रही है। भारत और चीन के मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी चीन का झण्डा पकड़कर उनको सपोर्ट कर रहे थे। सेमीफाइनल में चीन ने ही पाकिस्तान को हराकर बाहर किया था। पाक प्लेयर्स के इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया गया।

हालांकि पाक टीम की इच्छा पूरी नहीं हो पाई और भारत ने 1-0 से मैच जीतकर पांचवीं बार टाइटल अपने नाम कर लिया। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज ने किया। चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल करते हुए लीड हासिल की और मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+