Hockey World Cup 2023: भारत ने साउथ अफ्रीका को 5-2 से हराकर 9वें स्थान पर किया फिनिश
वर्ल्ड कप में हॉकी इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा क्लासिफिकेशन मैच 5-2 से जीतने के साथ अर्जेंटीना के साथ संयुक्त तौर पर 9वें स्थान पर फिनिश किया। हॉकी इंडिया नॉक आउट्स में क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही थी।

Hockey World Cup 2023: FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरा क्लासिफिकेशन मैच साउथ अफ्रीका से खेला और मेजबानों ने शानदार जीत दर्ज की। हरमनप्रीत की हॉकी इंडिया नॉक आउट्स में क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही थी जिसके चलते उनको क्लासिफिकेशन दौर के मुकाबले खेलने पड़ रहे हैं।
इस जीत के साथ ही भारत ने नौवे स्थान पर कब्जा कर लिया है। बिरसा मुंडा इंटनरेशनल स्टेडियम राउरकेला में हुए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया है और वे अर्जेटीना के साथ संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर पहुंच गए। इससे पिछले मैच में भारत ने जापान पर 8-0 की जबरदस्त जीत दर्ज की थी।
भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में जल्द ही गोल कर दिए और खेल पर अपना आधिपत्य जमा लिया। इसके बाद तीसरा गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ और साउथ अफ्रीका भी एक गोल करने में सफल रहा। लेकिन चौथे क्वार्टर ने भारत ने गोल की हैट्रिक लगाकर कुल पांच गोल किए और साउथ अफ्रीका को भी पेनाल्टी कॉर्नर पर एक गोल मिल गया।
इस मुकाबले में अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। ये उनके लिए बैक टू बैक खिताब था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications