Hockey World Cup के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, रानी रामपाल को नहीं मिली जगह; सविता होंगी कप्तान

अगले महीने से नीदरलैंड और स्पेन में खेले जाने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान गोलकीपर सविता पुनिया को सौंपी गई है, जबकि रानी रामपाल को टीम में जगह नहीं मिली है।

नई दिल्ली: अगले महीने से नीदरलैंड और स्पेन में खेले जाने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान गोलकीपर सविता पुनिया को सौंपी गई है, जबकि रानी रामपाल को टीम में जगह नहीं मिली है। महिला हॉकी वर्ल्ड कप 1 से 17 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

hockey world cup

चोट के चलते रानी को नहीं मिली जगह!

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रानी रामपाल की कप्तानी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। ओलंपिक के बाद से ही रानी रामपाल चोट के चलते टीम से बाहर चल रही थी। रानी को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि, चोट से लौटने के बाद उनको बेल्जियम और नीदरलैंड में FIH प्रो लीग के मैचों के लिए चुना गया था। इसके बाद यूरोपीय चरण के पहले चार मैचों में टीम के साथ होने के बाद भी उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। जिसके बाद से ही रानी रामपाल की फिटनेस पर सवाल खड़े हो रहे थे। यही कारण हो सकता है कि रानी रामपाल को वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया।

पूल B में है टीम इंडिया

महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम को पूल बी में रखा गया है। इस पूल में भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चाइना भी है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 3 जुलाई को खेला जाएगा। बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत को हराया था। इस बार सविता एंड कंपनी जरूर बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत 5 जुलाई को चाइना और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी।

महिला टीम ने आज तक नहीं जीता वर्ल्ड कप

महिला हॉकी वर्ल्ड कप का पहला टूर्नामेंट 1974 में खेला गया था। उस समय भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी। भारतीय टीम इस बार आठवीं बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रही है, लेकिन टीम ने एक बार भी यह टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस बार टीम के पास इतिहास बनाने का बढ़िया मौका रहेगा।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम

डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (वीसी), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता

मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी

रिप्लेसमेंट प्लेयर्स: अक्षता अबसो ढेकाले, संगीता कुमारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+