FIH प्रो लीग: शूटआउट में अर्जेंटीना ने भारत को चटाई धूल, आखिर पल तक जारी रहा रोमांच

नई दिल्ली। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 के तहत भारत और अर्जेंटीना का बीच ओडिशा के मैदान पर मैच खेला गया जहां पर फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडेल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फुल टाइम तक अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर देते हुए स्कोर लाइन को 2-2 से बराबर किया, हालांकि जब मैच शूटआउट में पहुंचा तो उसे निराशा हाथ लगी। अर्जेंटीना की टीम ने भारतीय हॉकी टीम को शूट आउट में 1-3 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया है।

Hockey India
Photo Credit: Hockey India

भारतीय टीम के लिये सुरेंदर कुमार अपना 150वां मैच खेलने उतरे तो वहीं पर रबिचंद्र सिंह ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिये अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। भारतीय टीम भले ही इस मैच को इन दो खिलाड़ियों के लिये खास बना पाने में नाकाम रही लेकिन उसने फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच जरूर दिया।

और पढ़ें: IPL 2022 की नीलामी में मुंबई से हुई बड़ी चूक, विराट कोहली के बचपन के कोच ने बतायी बड़ी गलती

पहले हाफ के खेल तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस दिखाया तो वहीं पर कप्तान हरमनप्रीत गेंद को गोल में तब्दील कर पाने में नाकाम रहे। अर्जेंटीना को इस दौरान पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन कृष्णनन पाठक के शानदार बचाव के चलते गोल नहीं हुआ। पहला हाफ खत्म होने से पहले मनदीप ने पावरफुल अटैक दिखाया लेकिन गेंद को नेटस तक नहीं पहुंचा सके।

पहले हाफ के बाद जब तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की तो शुरू से ही अटैकिंग हॉकी खेलना शुरू किया और गुजरांत सिंह ने 43वें मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल दाग दिया। वहीं अर्जेंटीना के लिये निकोलस एकोस्टा ने वापसी कराते हुए 45वें मिनट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IPL 2022 में कौन करे आरसीबी के लिये पारी का आगाज, कोहली के लिये वसीम जाफर ने चुना पसंदीदा स्थान

चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना को फिर से पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने रिव्यू किया, हालांकि उसका रिव्यू खराब गया और अर्जेंटीना ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर 2-1 की बढ़त बना ली। आखिरी 4 मिनट में भारत को पेनाल्टी मिली लेकिन वो इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। इसके बाद भारतीय टीम के लिये मनदीप सिंह ने आखिरी मिनट में मैच को बदल कर गोल दागा और एफआईएच प्रो लीग का लगातार तीसरा मैच शूट आउट में पहुंच गया। शूटआउट में भारत के लिये सिर्फ हरमनप्रीत ही गोल कर सके, जबकि श्रीजेश 3 गोल को बचा पाने में नाकाम रहे और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि एफआईएच प्रो लीग में नीदरलैंडस की टीम 6 में से 4 मैचों में जीत हासिल कर (16 अंक) टॉप पर बनी हुई है तो वहीं पर भारतीय टीम 7 में से 4 मैचों में जीत (13 अंक) के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। जर्मनी की टीम (12 अंक) तीसरे और अर्जेंटीना की टीम (11 अंक) चौथे पायदान पर काबिज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+