Asian Championship Trophy: भारत का जापान से इम्तिहान, मलेशिया-साउथ कोरिया के बीच टक्कर, फाइनल में कौन जाएगा

Asian Championship Trophy 2023 Semifinals: 2023 पुरुष एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, जहां पर चार टीमें कल यानी 11 अगस्त में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।

इनमें मेजबान भारत भी शामिल है। छह देशों के इस टूर्नामेंट में चीन और पाकिस्तान जैसी टीमें बाहर हो गई हैं। अब भारत के साथ तीन और टीमें मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान फाइनल की रेस लगा रही हैं।

Asian Championship Trophy 2023

मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में भारत का मुकाबला जापान से होगा। ये दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। पहला सेमीफाइनल मैच मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच होगा। इन सभी चार टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मेजबान भारत का ही रहा है।

भारत की टीम ने लीग स्टेज में पांच मैच खेले हैं और चार मैच जीतकर, एक ड्रा के साथ ग्रुप में टॉप किया था। भारत एकमात्र टीम है जिसने इस प्रतियोगिता का एक भी मैच नहीं हारा है। मलेशिया की टीम ने भी पांच में चार मैच जीते हैं, लेकिन उनको 1 मैच में भारत के हाथों हारना पड़ा था।

साउथ कोरिया और जापान की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि दोनों ने ही पांच में सिर्फ एक मुकाबला ही जीता है, दो मैच हारे हैं और ड्रा रहे हैं।

ऐसे में जब भारतीय टीम जापान से मुकाबला करेगी जो जीत के दावेदार के तौर पर खेलेगी। हालांकि भारत को यह भी ध्यान रखना होगा कि वे ग्रुप स्टेज में अगर किसी एक टीम के खिलाफ नहीं जीत पाए हैं, तो वह जापान ही है, जिनके खिलाफ हॉकी इंडिया ने ड्रा मैच खेला था।

ये भी पढ़ें- Asian Champions Trophy 2023: सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच होगा मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

वहीं, मलेशिया की टीम ने ग्रुप स्टेज में साउथ कोरिया को हराया है। मलेशिया भी भारत की तरह जीत के दावेदार के तौर पर उतरेगा।

इन मैचों को फैन कोड पर मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। मलेशिया और साउथ कोरिया का पहला सेमीफाइनल मैच 11 अगस्त को शाम 6 बजे देख सकते हैं। भारत का मुकाबला उसी दिन शाम में 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+