विनेश फोगाट के संन्यास के बाद हरियाणा के सीएम का बड़ा ऐलान

Vinesh Phogat: जिस तरह से पहलवान विनेश फोगाट ने एक ही दिन में महज 7 घंटे के भीतर तीन मुकाबले जीतकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, उसके बाद उनका गोल्ड मेडल या सिल्वर मेडल जीतना तय था। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने की वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया।

विनेश के डिसक्वालिफाई होने के बाद पूरे देश में निराशा है। लेकिन जिस तरह से वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं, उसपर पूरे देश को गर्व है। पूरा देश उन्हें पदक विजेता मान रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विनेश फोगाट को मेडल विजेता की तरह सम्मान देने का ऐलान किया है।

vinesh phogat

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा ।हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी । हमें आप पर गर्व है विनेश !

इसे भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: मर्सिडीज कार, आलीशान घर के साथ करोड़ों की मालकिन हैं विनेश, जानिए उनकी कुल संपत्ति
बता दें कि पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में डिसक्वालिफाई होने के बाद आज सुबह विनेश ने कुश्ती को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करके संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती ने मुझे हरा दिया।

विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+