Vinesh Phogat Net Worth: मर्सिडीज कार, आलीशान घर के साथ करोड़ों की मालकिन हैं विनेश, जानिए उनकी कुल संपत्ति
Vinesh Phogat: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विनेश ने एक ही दिन में लगातार तीन मुकाबले जीतकर 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
फाइनल मुकाबले से पहले जब विनेश का वजन किया गया तो उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। जिसकी वजह से विनेश को डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इससे ना सिर्फ विनेश का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया बल्कि पेरिस ओलंपिक में उनका रैंकिंग में आखिरी पायदान पर सफर खत्म हुआ।

विनेश का भावुक पोस्ट
पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद भावुक विनेश ने संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।
टूटी मेडल की आस
ओलंपिक से डिसक्वालिफाई होने के बाद उनके चाचा महावीर फोगाट ने निराशा जाहिर की थी और उन्होंने कहा था कि मेरी बेटी मेडल लाएगी। मैं खुद उन्हें अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा। लेकिन अब यह संभव नहीं लगता क्योंकि विनेश ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
कई अवॉर्ड से सम्मानित
ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। रेसलिंग में उनका सफर शानदार रहा है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद खेल रत्न और पद्म श्री जैसे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
करोड़ों की मालकिन
खेल के मैदान में अपना लोहा मनवाने वाली विनेश फोगाट की नेटवर्थ यानि कुल संपत्ति की बात करें तो यह तकरीबन 36.5 करोड़ रुपए है। विनेश की कमाई का मुख्य जरिया कुश्ती ही है। इसके अलावा वह कई उत्पादों का भी प्रचार करती हैं। उन्हें खेल मंत्रालय की ओर से सैलरी भी मिलती है।
खेल मंत्रालय, रेलवे से मिलती है सैलरी
विनेश फोगाट को युवा मामले व खेल मंत्रालय की ओर से हर महीने 50 हजार रुपए की सैलरी मिलती है। साथ ही तमाम ब्रैंड के प्रचार से विनेश की मोटी कमाई होती है। यही नहीं विनेश रेलवे की नौकरी भी करती हैं, उन्हें इसके लिए भी सैलरी मिलती है।
आलीशान घर, मर्सिडीज कार
विनेश फोगाट का हरियाणा में आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही विनेश के पास टोयोटा की इनोवा कार है, जिसकी कीमत तकरीबन 26 लाख रुपए है। उनके पास एक मर्सिडीज जीएलई कार भी है, जिसकी कीमत 1.8 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications