28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी के बाद हनीमून के लिए कहां जाएंगे अरुण लाल, खोला दिल का राज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने 28 साल छोटी बुलबहुल साहा के साथ दोबारा शादी कर ली है। अरुण लाल और बुलबुल साहा ने 2 मई को कोलकाता में सात फेरे लिए। इस मौके पर दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। शादी के बाद दोनों मीडिय़ा से भी रूबरू हुए और सवालों का जवाब देते हुए अपने हनीमून का प्लान बताया।

 अरुण लाल ने बताया हनीमून का प्लान

अरुण लाल ने बताया हनीमून का प्लान


भारत के पूर्व क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट टीम के कोच अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दोबारा शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने रिप्सेशन की पार्टी रखीं, जिसमें उनके दोस्त औॅर परिवार वाले शामिल हुए। इसके बाद दोनों मीडिया से भी मिले। दोनों ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुण लाल ने हनीमून को लेकर किए गए सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका दिल जीत लिया।

 रणजी ट्रॉफी ही हमारा हनीमून है

रणजी ट्रॉफी ही हमारा हनीमून है

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अरुण लाल ने कहा कि वो इस शादी से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें सुनहरा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि वो बुलबुल को बेहद पसंद करते हैं और वो उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने बुलबुल को बेहद केयरिंग और लविंग पार्टनर बताया और कहा कि वो उनसे बहुत बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जिंदगी भर एक अच्छे कपल की तरह रहेंगे। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी ही हमारा हनीमून है।

 झारखंड के खिलाफ पहला मैच

झारखंड के खिलाफ पहला मैच

आपको बता दें कि आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी 2022 का दूसरा फेज शुरु होने वाला है। अरुण लाल बंगाल की टीम के कोच हैं । बंगाल की टीम का 4-8 जून तक क्वार्टरफाइनल मुकाबला झारखंड की टीम के साथ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बुलबुल साहा भी अरुण लाल के साथ इस दौरे पर जाएंगी। वो भी बंगाल की टीम के लिए चीयर्स करती नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि अरुण लाल की पहली पत्नी रीना के साथ उनका तलाक हो गया है। वो बहुत बीमार रहती हैं। उनकी मर्जी के बाद ही अरुण लाल ने बुलबुल से दूसरी शादी की। बुलुबल साहा पेशे से टीचर हैं । उन्हें कुकिंग का शौक है। साल 2019 में एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।

मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही मॉडल ने उतार दिए कपड़े, 'गोल्ड पेंटेट बॉडी' दिखाने के लिए Topless

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+