मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही मॉडल ने उतार दिए कपड़े, 'गोल्ड पेंटेट बॉडी' दिखाने के लिए Topless
मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचते ही मॉडल ने उतार दिए कपड़े, 'गोल्ड पेंटेट बॉडी' दिखाने के लिए Topless
नई दिल्ली। मेट गाला 2022( Met Gala 2022) में दुनियाभर के मॉडल्स अपने लुक्स और फैशनबेल अंदाज के साथ शामिल हो रही हैं। इस फैशन इवेंट में मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंगने (Cara Delevingne) ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उनके इस लुक्स से साबित हो गया कि कारा डेलेविंगने अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। दरअसल अपने गोल्ड पेंटेट बॉडी को दिखाने के लिए उन्होंने खुद को रेड कार्पेट पर पहुंचकर टॉपलेस कर लिया। कारा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। metgalaofficial के इंस्टाग्राम पेज पर ये तस्वीरें शेयर की गई हैं।

कारा डेलेविंगने की मेट गाला लुक्स
मेट गाला 2022 में हिस्सा लेने पहुंचीं मॉडल-एक्ट्रेस का लुक्स चर्चा में है। कारा ने अपने मेकअप के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल कारा ने अपना मेकअप कपड़ों से छिपा रखा था। उन्होंने रेट कार्पेट पर इंट्री तो रेड सूट में की, लेकिन जैसे ही वो रेड कार्पेट पर पहुंचीं उन्होंने अपनी 'गोल्ड पेंटेट बॉडी' को दिखाने के लिए जैकेट उतार दी।

टॉपलेस होकर दिखाया मेकअप
कारा मेट गाला 2022 में रेड डायर हाउते कॉउचर सूट और वॉकिंग स्टिक के साथ हाई प्लेटफॉर्म हील्स में पहुंचीं थी। गोल्डन हेयर स्टाइल और गोल्ड पेंटेंट बॉडी मेकअप किया था। रेड कार्पेर पर जब फोटोग्राफर उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने लगें तो उन्होंने जैकेट उतार दी। टॉपलेस होकर कारा ने फोटोग्राफर्स को पोज देते हुए अपनी जीभ बाहर निकाल ली। कारा की इस हरकत से सब हैरान हो गए। टॉपलेस कारा ने अपने शरीर को गोल्ड बॉडी पेंट किया था, जिसे रेड जैकेट से कवर किया था। टॉपलेस होकर कारा ने स्टिक के साथ पोज किए। कारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोने की कवर से ढका शरीर
29 साल की कारा ने अपने शरीर को ढकने के लिए केवल एक जोड़ी सोने के कवर पहने थे और टॉपलेस होने के बाद सोने की जंजीरों की सिंगल सीरीज से बॉडी को डेकोरेट किया। कारा डेलेविंगने ने अपने लंबे सुनहरे बालों को स्टाइल किया तो वहीं अपनी आंखों पर बहुत सारे स्फटिक लगाए हुए थे। कारा के 'गिल्डेड ग्लैमर' लुक में चार चांद लगा दिए।

2011 से ले रही हैं हिस्सा
कारा डेलेविंगने साल 2011 से ही मेट गाला में हिस्सा लिया। साल 2021 में मेट गाला में भी उनका लुक काफी चर्चा में रही हैं। पिछले साल मेट गाला के दौरान उन्होंने अपने डायर नंबर के साथ एक बयान दिया, जिसमें पेग द पैट्रियाकी फ्रेज उनके सीने पर चिपका हुआ था। कारा का ये लुक अब खूब वायरल हो रहा है।
28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ 66 साल के अरुण लाल ने लिए 7 फेरे, वायरल हुआ किसिंग फोटो












Click it and Unblock the Notifications