लियोनेल मेसी ने दिया फैन्स को बड़ा झटका, इस वर्ल्ड टूर्नामेंट में नहीं खेलने का लिया फैसला
Lionel Messi: अर्जेंटीना ने जब फुटबॉल वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, उस समय फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। लियोनेल मेसी के चाहने वालों ने अपने हीरों की जमकर तरीफ की थी और उनको लम्बे समय तक खेलते हुए देखने की इच्छा भी जताई थी। अब एक और बड़ा टूर्नामेंट आ रहा है।
हम बात कर रहे हैं पेरिस ओलंपिक खेलों की, जहाँ अर्जेंटीना की टीम भी खेलने वाली है। अब एक सवाल यह भी सामने आता है कि क्या मेसी खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। फैन्स के इस सवाल का जवाबा भी खुद उनके हीरो ने ही दिया है। मेसी ने स्थिति साफ़ की है।

मेसी ने कहा कि उम्र वैसी नहीं रही है कि मैं हर टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाऊं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्कलोड मैनेज करना होता है और इसमें सावधानी भी रखनी पड़ती है। फ़िलहाल मेसी कोपा टूर्नामेंट में उतरने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे हैं।
अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट अपने नाम किया है और एक बार फिर से उनकी नजरें इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने की तरफ है। देखना होगा कि सफलता का ग्राफ कैसा रहता है। मेसी ने कहा कि हम इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए तैयार हो रहे हैं, ऐसे में ओलम्पिक के बारे में सोचना मुश्किल है।
गौरतलब है कि मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने साल 2022 में खेला गया फुटबॉल वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। मेसी की कप्तानी उसमें देखने लायक रही थी। यह वर्ल्ड कप कतर में खेला गया था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस की टीम को पराजित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications