Gavi Net Worth: गर्लफ्रेंड के लिए ठुकरा दी शाही जिंदगी! राजकुमारी को ना कहने वाले फुटबॉलर की नेटवर्थ कितनी है?
Gavi Net Worth: स्पेन और एफसी बार्सिलोना (FC Barcelona) के युवा फुटबॉलर गावी (Gavi) इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई आम अफेयर नहीं, बल्कि स्पेन की राजकुमारी लियोनोर (Princess Leonor) से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट है।
कहा जा रहा है कि राजकुमारी लियोनोर गावी को पसंद करती थीं और उन्हें डेट करना चाहती थीं, लेकिन इस युवा फुटबॉलर ने शाही रिश्ता छोड़कर प्यार को चुना! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमारी लियोनोर और गावी की कुछ मुलाकातें भी हुई थीं। लेकिन जैसे ही खबर आई कि गावी ने उन्हें डेट करने से मना कर दिया, फैंस हैरान रह गए।

पहले से ही रिलेशनशिप में हैं फुटबॉलर गावी
इसके तुरंत बाद गावी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह आना पेलायो (Ana Pelayo) नाम की लड़की को गले लगाते नजर आए। इससे साफ हो गया कि गावी पहले से ही रिलेशनशिप में हैं।
हालांकि, गावी और आना ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी तस्वीरों और पब्लिक अपीयरेंस ने सब कुछ साफ कर दिया है। खास बात यह है कि आना पेलायो की स्टाइल और ग्लैमर ने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया है।
इस पूरी लव स्टोरी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उस खिलाड़ी की नेट वर्थ कितनी है, जिसने राजकुमारी का दिल तोड़ दिया?
- गावी की कुल नेटवर्थ: $30 मिलियन (लगभग ₹250 करोड़)
- सालाना सैलरी: $7.5 मिलियन (लगभग ₹62 करोड़)
- क्लब: FC Barcelona (ला लीगा)
- राष्ट्रीय टीम: स्पेन
कम उम्र में बनाया बड़ा नाम
गावी महज 21 साल के हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही फीफा वर्ल्ड कप 2022 में स्पेन की तरफ से डेब्यू कर इतिहास रच दिया था। वह स्पेन की सीनियर टीम के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा बार्सिलोना में भी उन्होंने कम उम्र में ही बड़ा नाम बना लिया है।
कौन हैं आना पेलायो?
गावी की गर्लफ्रेंड आना पेलायो (Ana Pelayo) एक फैशन और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनकी स्टाइलिंग सेन्स, एक्सेसरीज का चुनाव और लुक्स- सब कुछ ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है।
गावी ने ये दिखा दिया कि प्यार के लिए वो किसी भी शाही रिश्ते को ठुकरा सकते हैं और जिस खिलाड़ी ने एक राजकुमारी को 'ना' कहा, उसकी खुद की ज़िदगी भी किसी शहजादे से कम नहीं- करोड़ों की नेटवर्थ, ग्लैमरस गर्लफ्रेंड और इंटरनेशनल स्टारडम- उनके पास सबकुछ है।












Click it and Unblock the Notifications