Boxing: भारत की बेटियों का कमाल, परवीन के बाद लवलीना और स्वीटी ने भी देश को दिलाया गोल्ड
एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Boxing Championships) में लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। शुक्रवार (11 नवंबर) को जॉर्डन के अम्मान में उन्होंने यह बड़ा कारनामा अपने किया।
Asian Boxing Championships News: एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Boxing Championships) में लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। शुक्रवार (11 नवंबर) को जॉर्डन के अम्मान में उन्होंने यह बड़ा कारनामा अपने किया। 75 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। लवलीना असम के गोलाघाट जिले के बड़ा मुखिया गांव की रहने वाली हैं। उनकी इस जीत से गांव में जश्न का माहौल है।

भारत को अब तक मिले चार गोल्ड
लवलीना बोरगोहेन के अलावा स्वीटी बूरा और परवीन हुड्डा ने भी गोल्ड मेडल जीतने का काम किया। जॉर्डन के अम्मान में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारती महिला मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2022 एलोर्डा कप चैंपियन अल्फिया पठान ने भी अपने नाम गोल्ड मेडल किया। लवलीना 2021 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रुजमेतोवा सोखीबा को हराकर गोल्ड जीतने में सफल रही है।
महिला मुक्केबाजों का रहा जबरदस्त प्रदर्शन
परवीन (63 किग्रा) ने अपने फाइनल में किटो माई (जेपीएन) को हराया, जबकि लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने रुजमेतोवा सोखीबा (यूजेडबी) को 5:0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के भारी भार वर्ग में स्वीटी (81 किग्रा) ने गुलसाया येरज़ान (काज़) को 5:0 से हराया। वहीं अल्फिया पठान (81+ किग्रा) ने इस्लाम हुसैली (जेओआर) के पहले दौर में बाहर होने के बाद अपना फाइनल जीता।
अल्फिया ने अपने प्रदर्शन से किया हैरान
जबकि मीनाक्षी (52 किग्रा) अपने फाइनल में किनोशिता रिंका (जेपीएन) से हारकर सिल्वर मेडल के साथ समाप्त हुई। मीनाक्षी पूरी कोशिश के बावजूद गोल्ड मेडल के मुकाबले में जापान की किनोशिता रिंका को हरा नहीं सकी। पहली बार प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहीं अल्फिया ने 81 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर सभी को हैरान करने का काम किया। इससे पहले भारत की दो और मुक्केबाज अंकुशिता बोरो और प्रीति को सेमीफाइनल बाउट में हार मिली और इस हार के चलते उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications