ISL मैच के बाद मैदान पर जोरदार झगड़ा, कोच और खिलाड़ी की भिड़ंत, वीडियो वायरल
Controversy in ISL Match: इन्डियन सुपर लीग में एक विवाद देखने को मिला है। मोहन बागन और ओडिशा एफसी का मैच होने के बाद झगड़ा देखने को मिला। मोहन बगान के हेड कोच जुआन फेरांडो और ओडिशा के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा आपस में उलझ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
मैच का अंतिम समय पूरा होने के बाद विवाद हुआ। मुकाबले के बाद जैसे ही खिलाड़ी और स्टाफ पोस्ट मैच प्रोसेस के लिए आए, जुआन फेरांडो और रॉय कृष्णा के बीच कहासुनी देखने को मिली। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि मैदान पर क्या हुआ।

फेरांडो जैसे ही खिलाड़ी के पास जाकर पीठ थपथपा रहे होते हैं, तभी रॉय कृष्णा ने कुछ कहा और दोनों के बीच बहस देखने को मिली। यहाँ मामला गर्म होता देख अन्य खिलाड़ी आ गये। दोनों को अलग कर दिया गया और मामले को शांत कराया गया।
🎥 | WATCH : The moment heated exchange between Juan Ferrando and Roy Krishna broke out, post full-time whistle #IndianFootball pic.twitter.com/PrV7adrflB
— 90ndstoppage (@90ndstoppage) December 6, 2023
मुकाबले के बाद ओडिशा के कोच लोबेरा ने हार को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत हमने अच्छी की थी लेकिन बाद में दो अहं पॉइंट गंवा दिए। हमें यह देखना पड़ेगा कि दूसरे हाफ में क्या हुआ था। हमारे पास स्कोरलाइन को बदलने का एक अच्छा आया था। विपक्षी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications