ISL 2022 : जीत हासिल कर विदाई लेना चाहेंगे ईस्ट बंगाल और बेंगलुरू
गोवा : हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुके बेंगलुरू एफसी और ईस्ट बंगाल शनिवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम पर अपना अंतिम लीग मैच खेलेंगे, तो दोनों टीमें जीत की सकारात्मकता के साथ विदाई लेने चाहेंगी। अगर, ईस्ट बंगाल अपने अंतिम मैच में बेंगलुरू को हरा भी देती है तो, वो 11 टीमों की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बनी रहेगी, क्योंकि वो नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से हार चुकी है। हालांकि दोनों के अंक बराबर हो जाएंगे। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड इस सीजन को भूलना चाहेगी, वो अपने पहले हीरो आईएसएल सीजन की तरह इस बार भी विफल रही है और यह उसके समर्थकों की निराशा की वजह है।

कोलकाता का क्लब अब तक अपने खेले 19 मैचों में महज एक जीत और आठ ड्रा से 11 अंक हासिल कर सका है। इस खराब प्रदर्शन के कारण उसे सीजन के अधिकांश समय सबसे निचले स्थान पर रहना पड़ा। खराब प्रदर्शन के कारण जोस मैनुअल डियाज़ के अलग होने के बाद कोच मारियो रिवेरा ने सीजन के मध्य में कार्यभार संभाला था और इस बीच रेनेडी सिंह ने अंतरिम कोच के रूप में अपना समय समाप्त किया।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
कोच मारियो रिवेरा ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, "अगर मैं अपने कार्यकाल में खेले मैचों के परिणामों पर गौर करता हूं, तो यह अच्छा नहीं रहा, लेकिन अगर मैचों की तरफ ध्यान दें, तो सुधार देखने को दिखाई देगा। गेंद के साथ हमारा आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा है, पासिंग करने की क्षमता बढ़ी, और हमने कई मौके बनाए। मैं कल युवा खिलाड़ियों को कुछ खेल का समय देना चाहूंगा। वे अच्छे से ट्रेनिंग कर रहे हैं और मैदान पर कुछ मिनटों के हकदार हैं।" नेपाली डिफेंडर अनंत तमांग शनिवार को मैदान पर उतर सकते हैं।
उधर, बेंगलुरू तालिका में छठे स्थान पर है लेकिन पूर्व चैम्पियन लगातार दूसरे सीजन शीर्ष चार पर पहुंचने में विफल रहे हैं, जो उनका लक्ष्य था। बेंगलुरू पिछले मैच तक सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई थी लेकिन एटीके मोहन बगान से मिली हार ने उसे बाहर कर दिया। ब्लूज 19 मैचों में सात जीत और पांच ड्रा से 26 अंक बटोर चुके हैं। बेंगलुरू के मुख्य कोच मार्को पेज़ैउओली ने कहा, "हमने बहुत अच्छी चीजें की हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात शीर्ष चार में पहुंचना था जो हम नहीं कर सके। हमने युवा खिलाड़ियों को विकसित किया जो पिछले सीजन में नहीं खेले थे, और हमने अपनी खेल शैली बदल दी है। अंत में, बीएफसी के रूप में, हम शीर्ष चार में पहुंचना चाहते थे, जो निराशाजनक है। लेकिन हमारे पास पिछले सीजन की तुलना में अधिक अंक हैं। लेकिन जब प्रतिद्वंद्वी आपके पास आता है और आपको बताता है कि वो नहीं जानते कि हमारे खिलाफ कैसे खेलना है। यह बात मायने रखती है।" पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, मैच 1-1 से ड्रा रहा था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications