ISL 2022-23 Final: एटीके मोहन बागान और बेंगलुरू एफसी के बीच होगा खिताबी मुकाबला
इंडियन सुपर लीग के 2022-23 सीजन में एटीके मोहन बागान और बेंगलुरू एफसी के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। पिछला रिकॉर्ड उठाकर देखें तो मोहन बागान का पलड़ा हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है।

गोवा, 17 मार्च: हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के रोमांचक सत्र 2022-23 को अपना नया चैम्पियन मिलने वाला है, जब एटीके मोहन बागान और बेंगलुरू एफसी चमकदार ट्रॉफी के लिए शनिवार को गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में भिड़ेंगे। इस मुकाबले में जीत मैरिनर्स को पहली बार हीरो आईएसएल खिताब दिला सकती है, जबकि सीजन 2018-19 के विजेता ब्लूज को दूसरी बार चैम्पियन बना सकती है।
एटीकेएमबी पांच मैचों में अजेय रहकर फाइनल तक पहुंची है, जहां कोलकाता के क्लब ने इन मुकाबलों में केवल एक ही गोल खाया है और चार क्लीन शीट रखी।
लीग चरण में क्लब की रक्षात्मक मजबूती का इस तथ्य से पता चलती है कि उसने पूरे सीजन में सिर्फ 17 गोल खाए। यह आंकड़ा उसे हैदराबाद एफसी के बाद लीग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक टीम बनाता है। प्रीतम कोटाल और ब्रेंडन हैमिल की मजबूत डिफेंसिव लाइन ने मैरिनर्स को इस उपलब्धि को हासिल करने योग्य बनाया है।
हालांकि, पिछले चार मैचों में हैमिल के स्थान पर खेले स्लावको दमजानोविक मैरिनर्स की डिफेंस की जान बन गए हैं क्योंकि एटीके मोहन बागान ने उन सभी मुकाबलों में क्लीन शीट रखी है। आशीष राय दाहिने फ्लैंक पर खतरनाक रहे हैं। मुख्य कोच जुआन फेरांडो को अटैक में आशिक कुरुनियन की कमी खल सकती है, लेकिन एटीकेएमबी कोच उनके खेलने को लेकर काफी सकारात्मक हैं। आशिक के अपने पूर्व क्लब के खिलाफ खेलने को लेकर मूल्यांकन फाइनल से पहले ट्रेनिंग में किया जाएगा।
मैरिनर्स के हेड कोच जुआन फेरांडो ने कहा, "पिछले कुछ मैचों में वे (बेंगलुरु एफसी) बहुत शानदार रहे हैं और आत्मविश्वास से खेले हैं। वे मैदान पर एक मजबूत टीम की तरह दिखते हैं। इसलिए मैच की शुरुआत से ही खेल को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होगा। हमेशा की तरह हमारा ध्यान अपनी टीम पर है, और हमें अपनी योजना पर भरोसा है।"
सेमीफाइनल में सडेनडेथ (पेनल्टी शूटआउट) पर लीग शील्ड विजेता मुम्बई सिटी एफसी को हराने के बावजूद बेंगलुरू एफसी को दूसरे चरण में साल की पहली रेगुलेशन-टाइम हार का सामना करना पड़ा। ब्लूज दस मैच जीतने की दौड़ में थे, इससे पहले आइलैंडर्स ने बराबरी हासिल की और फिर अंततः पेनल्टी शूटआउट में हार गए।
ब्लूज के हेड कोच साइमन ग्रेसन ने सुनील छेत्री को एक प्रभावी स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल किया है और पिछले पांच मैचों में 38 वर्षीय स्ट्राइकर ने मैदान पर उतरकर तीन मौकों पर महत्वपूर्ण गोल किए हैं। ग्रेसन संभवतः छेत्री को फिर से बेंच पर बैठाएंगे और एक अपरिवर्तित एकादश को मैदान में उतारेंगे, जबकि रॉय कृष्णा और शिवशक्ति नारायणन मैच की शुरुआत कर सकते हैं। शिवशक्ति ने पिछले मैच के एकमात्र गोल में सहायता प्रदान की थी।
हेड कोच ग्रेसन ने कहा, "उनके जैसी गुणी, अनुभवी और पेशेवर खिलाड़ी को छोड़ना वास्तव में कठिन निर्णय है। लेकिन भले ही वो सुनील छेत्री हो या फिर रोहित कुमार हो, मुझे एक कोच के रूप में वो करना होगा जो मुझे लगता है कि सही निर्णय है।" उन्होंने कहा, "(एटीकेएमबी) रक्षात्मक रूप से बहुत मजबूत हैं, उसके पास कुछ अच्छे डिफेंडर हैं, और उन स्थानों के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा है। हम प्रतिद्वंदियों का सम्मान करेंगे लेकिन मुझे यकीन है कि उन्हें पता होगा कि हमारी टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि मैच के बाद जब हम बात कर रहे होंगे तो यह आईएसएल और भारतीय फुटबॉल के लिए अच्छा विज्ञापन होगा।"
पिछले छह हीरो आईएसएल मुकाबलों में, बेंगलुरू एफसी ने केवल एक बार एटीकेएमबी को हराया है, जब दोनों टीमें पिछले महीने विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में भिड़ी थीं। मैरिनर्स ने ब्लूज को चार बार हराया है। एक बार दोनों बराबरी पर रहे थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications