ईस्ट बंगाल एफसी की प्लेऑफ की डगर मुश्किल, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से मैच हुआ ड्रा

ISL 2022-23

कोलकाता, 8 फरवरी: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बुधवार को कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में मेजबान ईस्ट बंगाल को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रा के साथ टॉर्च बियरर्स की हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बेहद कठिन हो गई है।

अपने पहले ड्रा से निराश मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन के टॉर्च बियरर्स नौवें स्थान पर बने हुए हैं। ईस्ट बंगाल के 17 मैचों में पांच जीत, एक ड्रा और 11 हार से 16 अंक हो गए हैं। अपने दूसरे ड्रा के बाद हेड कोच विन्सेन्जो ऐनीज के हाईलैंडर्स अंक तालिका में सबसे नीचे 11वें स्थान पर बरकरार हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 18 मैचों में एक जीत, दो ड्रा और 15 हार से पांच अंक हो गए हैं।

मैच का पहला गोल 10वें मिनट में आया, जब ब्राजीली स्ट्राइकर क्लिटन सिल्वा ने ईस्ट बंगाल एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। बाएं फ्लैंक से जैरी लालरिंज़ुआला ने फर्स्ट पोस्ट की तरफ क्रॉस डाला, जहां मौजूद सिल्वा ने हेडर करके गेंद को गोलजाल में उलझा दिया जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद बचाव करने में विफल रहे।यह इस सीजन में उनका 11वां गोल था और वह टॉप स्कोरर सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

30वें मिनट में विंगर पार्थिव गोगई ने गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को बराबरी दिलाते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बाएं छोर से आए क्रॉस को ईस्ट बंगाल के सेंटर-बैक लालचुंगनुंगा ने क्लीयर जरूर किया लेकिन गेंद बॉक्स के ठीक बाहर अकेले मौजूद पार्थिव के पास पहुंची और उन्होंने गेंद को नियंत्रित करने के बाद करारा राइट फुटर शॉट लगाकर शानदार गोल कर डाला जबकि गेंद बायीं तरफ डाइव लगा चुके ईस्ट बंगाल के गोलकीपर कमलजीत सिंह के दाहिने हाथ के ऊपर से निकल गई।

32वें मिनट में मिडफील्डर जतिन एमएस ने गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। एक काउंटर अटैक के दौरान फ्रेंच विंगर रोमेन फिलिपोटेक्स ने अटैकिंग थर्ड से बॉक्स के अंदर थ्रू-पास डाला, जहां पर दौड़ कर पहुंचे जितिन ने छह गज के खतरनाक एरिया में पहुंच कर दाहिने पैर से सटीक निशाना लगाया और गेंद गोलकीपर कमलजीत सिंह के पैरों के पास से गोल लाइन पार कर गई।

चार मिनट के स्टॉपेज टाइम के दौरान 45+1वें मिनट में इंग्लिश फॉरवर्ड जेक जर्विस ने बाई-साइकिल किक से बेहतरीन गोल करके ईस्ट बंगाल को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। दाहिने फ्लैंक से मिले थ्रो-इन पर विंगर सुमीत पासी ने फर्स्ट पोस्ट से हेडर करके जेक के लिए अवसर बनाया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के चार डिफेंडरों के बीच घिरे होने के बावजूद जेक ने बाई-साइकिल किक लगाकर बेहतरीन गोल कर दिया जबकि गोलकीपर अरिंदम ने उछल कर बचाव की कोशिश जरूर की लेकिन गेंद उनके हाथों के बीच से निकल कर गोलजाल में उलझ गई।

64वें मिनट में कप्तान क्लिटन सिल्वा ने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील करके ईस्ट बंगाल एफसी को फिर से बढ़त दिलाते हुए स्कोर 3-2 कर दिया। ईस्ट बंगाल को यह अवसर 62वें मिनट में मिला, जब फॉरवर्ड सुमित पासी ने दाहिने फ्लैंक से क्रॉस डाला, जिसे पाने की कोशिश कर रहे कप्तान क्लिटन सिल्वा को अपने बॉक्स के ठीक सामने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के राइट-बैक एलेक्स साजी ने पीछे धक्का देकर गिरा दिया और रेफरी राहुल कुमार गुप्ता ने पेनल्टी किक का इशारा किया। इसके बाद सिल्वा ने राइट फुटर शॉट से गेंद को दाहिने पोस्ट की ओर भेज दिया जबकि गोलकीपर अरिंदम गलत अनुमान के साथ विपरीत दिशा की ओर डाइव लगा बैठे। यह इस सीजन में उनका 12वां गोल था और वह टॉप स्कोरर सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

85वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी इमरान ने गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-3 की बराबरी दिला दी। बॉक्स के अंदर गोल लाइन के करीब से गनी निगम ने गेंद माइनस करके सेंटर की, जहां मौजूद इमरान ने गोल कर दिया।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में छठा मुकाबला था और आज दूसरा ड्रा खेला गया। हाईलैंडर्स तीन मौकों पर विजयी रहे हैं जबकि इस सीजन के पहले चरण में, ईस्ट बंगाल एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर अपनी पहली हीरो आईएसएल जीत हासिल की थी। इसके साथ ही इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में पलड़ा ईस्ट बंगाल के पक्ष में रहा।

Recommended Video

    MS Dhoni ने दिया फैंस को तोहफा, 2 साल के बाद आखिर शेयर की Instagram पर वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+