ISL 2021-22: आखिरी मिनट के ड्रामे में जीती जमशेदपुर एफसी, नॉर्थईस्ट को हराकर तीसरे पायदान पर पहुंची

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के कड़े मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के बाद कोच ओवेन कोयले की टीम के हैदराबाद एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बराबर अंक हो गए हैं। तालिका में इन तीनों शीर्ष टीमों के 16-16 अंक हैं। लेकिन गोल अंतर के कारण जमशेदपुर तीन स्थानों की छलांग के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच सकी है। उसने दस मैचों में चार जीते हैं और चार ड्रा खेले हैं। वहीं, छठी हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर कायम है। हाईलैंडर्स के दस मैचों से दो जीत व दो ड्रा से आठ अंक हैं।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच अच्छा संघर्ष दिखाई दिया। हालांकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मिडफील्डरों ने खेल को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया और टीम के हमलों में पैनापन नजर आया। लेकिन दूसरे हाफ में जमशेदपुर एफसी पूरी तरह से बदली नजर आई। पहले हाफ के अच्छे हमलों के कारण डेशोर्न ब्राउन के गोल से हाईलैंड को बढ़त भी मिल गई जबकि जमशेदपुर बहुत आक्रामक नजर नहीं आई। हालांकि वो कुछेक अवसर बनाने में कामयाब रही। हाफ टाइम से ठीक पहले जॉर्डन मरे ने गोलकर जमशेदपुर को बराबरी पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 खिलाड़ी जिनके दम साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में रचा इतिहास, मिली ऐतिहासिक जीत

मध्यांतर तक स्कोर 1-1 था। मध्यांतर के बाद जमशेदपुर ने खतरनाक डेशोर्न को काबू में रखा। मिडफील्डरों ने डेशोर्न को ज्यादा अवसर नहीं दिया। हालांकि डेशोर्न स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल करने में सफल रहे। दूसरे हाफ में जमशेदपुर की तरफ से अच्छे हमले बनते रहे। पहले बोरिस और फिर इशान पंडिता के गोल से टीम 3-2 से मैच जीतने में सफल रही।

मैच का पहला गोल चौथे मिनट में डेशोर्न ब्राउन ने किया और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 की शुरुआती बढ़त मिल गई। हाफ लाइन के करीब से वीपी सुहैर से मिले एक थ्रू पास पर जमैकन स्ट्राइकर गेंद लेकर तेजी से आगे दौड़ा और अपने साथ लगे जमशेदपुर के डिफेंडरों के पीछे छोड़ते हुए बॉक्स के अंदर घुसने के बाद उन्होंने राइट फुटर शॉट से गेंद को सेकेंड पोस्ट की दिशा दे दी औऱ गोलकीपर पवन कुमार डाइव लगाने के बावजूद गेंद को गोलपोस्ट के अंदर जाने से नहीं रोक सके।

44वें मिनट में जॉर्डन मरे के गोल से जमशेदपुर 1-1 की बराबरी पर आ गई। बायीं तरफ, बॉक्स के ठीक बाहर से मिली फ्री-किक पर ग्रेग स्टीवर्ट ने फ्लोटेड शॉट लगाया और ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड ने हैडर से गेंद को फ्लिक करके गोलपोस्ट के अंदर भेज दिया और नॉर्थईस्ट के गोलकीपर मिरशाद मिचु के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं था।

और पढ़ें: IND vs SA: 11 साल बाद साउथ अफ्रीका को मिली ऐतिहासिक जीत, जोहान्सबर्ग में पहली बार हारा भारत

56वें मिनट में बोरिस सिंह के गोल ने जमशेदपुर को 2-1 से आगे कर दिया। एक हमले में जॉर्डन मरे ने दाहिने फ्लैंक से गेंद को माइनस करते हुए क्रॉस दिया, जिसे नॉर्थईस्ट के दोनों डिफेंडरों प्रोवत लाकड़ा और पैट्रिक फ्लोटमैन तमाम कोशिश करने के बावजूद बोरिस के पास जाने से नहीं रोक सके। मणिपुरी मिडफील्डर ने एक आसान से मौके को राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।

पांच मिनट के स्टॉपेज टाइम में डेशोर्न ब्राउन ने मैच का दूसरा गोल करके हाईलैंडर्स को 2-2 की बराबरी पर ला दिया था। मशरूफ शरीफ से थ्रू पास लेकर जमैकन स्ट्राइकर ने यह गोल दागा। रैफरी की सिटी बजने से दो मिनट पहले ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी इशान पंडिता ने एक फ्री किक पर गोल दाग कर जमशेदपुर को फिर से आगे कर दिया और स्कोर 3-2 हो गया। मैच इसी स्कोर पर सामाप्त हुआ।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 6 )
Pos Club M W D L GD Points
1 Hyderabad FC 9 4 4 1 11 16
2 Mumbai City FC 9 5 1 3 5 16
3 Jamshedpur FC 10 4 4 2 5 16
4 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
5 Kerala Blasters FC 9 3 5 1 5 14
6 Chennaiyin FC 9 4 2 3 -2 14
7 Odisha FC 9 4 1 4 -4 13
8 Bengaluru FC 10 2 4 4 -2 10
9 FC Goa 9 2 3 4 -5 9
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 9 0 5 4 -8 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+