SAFF Championship Final: भारत और कुवैत के बीच फाइनल में टक्कर, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

India vs Kuwait SAFF Championship 2023 Final:

India vs Kuwait SAFF Championship 2023 Final: लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने जगह बना ली है। भारत की कोशिश अब फाइनल मैच को जीतकर खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में फाइनल में भी वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

आठ बार चैंपियन है भारत: सैफ चैंपियनशिप को भारत ने अब तक 8 बार जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब टीम की नजरें नौंवी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। कप्तानी के साथ-साथ सुनील छेत्री ने अपने दमदार खेल से भी सभी को खासा प्रभावित करने का काम किया है।

India vs Kuwait 1

जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच: श्री कांतीरावा स्टेडियम में भारत और कुवैत के बीच सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मैच मंगलवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा फैनकोड ऐप और वेवसाइट पर भी मैच देखा जाएगा। वहीं दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल से भी मैच का अपडेट पाया जा सकता है।

फाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11: गुरप्रीत सिंह संधू, निखिल पुजारी, अनवर अली, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, जेकसन सिंह, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, नाओरेम महेश सिंह, लालियानजुआला चांगटे, सुनील छेत्री।

फाइनल मैच के लिए कुवैत की संभावित प्लेइंग-11: बदर अल-सानून, महदी दश्ती, खालिद इब्राहिम, अब्दुल्ला अल-बुलौशी, हुसैन अली मुहैसेन, हसन अल एनेजी, मुबारक अल फनैनी, सुल्तान अल-एनेजी, ईद अल रशीदी, अली-अहमद-खलाफ फराज-मतर, और सलमान अल- अवधी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+