Asian Cup 2023: सुनील छेत्री की भारतीय टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जानें एशियन कप का शेड्यूल

Asian Cup 2023 Schedule: एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट काफी नजदीक आ गया है। चीन में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट कोविड नीतियों की वजह से देश से बाहर शिफ्ट कर दिया गया। कतर को नए मेजबान के रूप में चुना गया था, लेकिन देश में गर्मी और 2023 CONCACAF गोल्ड कप में टीम की भागीदारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

एशियन कप का आगाज अब 12 जनवरी से होगा और इसका समापन 10 फरवरी को फाइनल मैच के साथ ही हो जाएगा। टूर्नामेंट कतर के चार शहरों के 9 मैदानों में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है, वहां भारतीय टीम के लिए मामला आसान नहीं रहने वाला है।

indian team

भारतीय टीम के साथ ग्रुप बी में अन्य टीमें ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया है। भारत के दो मुकाबले अहमद बिन अली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अंतिम मुकाबला जसिम बिन हमाद स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत को सीरिया के खिलाफ खेलना है।

भारतीय टीम अपने पहले ही मुकाबले में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी। अहमद बिन अली स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच उज्बेकिस्तान के खिलाफ होगा।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच भी अहमद बिन अली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और सीरिया के बीच तीसरा लीग मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा। जसिम बिन हमाद स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। इस तरह टीम इंडिया के तीनों लीग मुकाबले समाप्त होंगे। 28 जनवरी से राउंड 16 के मैच होंगे और 2 फरवरी से क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। 6 और 7 फरवरी को सेमीफाइनल मैच खेले जाएँगे। 10 फरवरी को फाइनल के साथ टूर्नामेंट समाप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+