घाना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन अत्सु की मौत, तुर्की में आए भूकम्प में बाद मिला शव
तुर्की में आए भूकम्प में हजारों लोगों के शव मिल चुके हैं और काफी लोग अब भी लापता हैं, शव निकालने का सिलसला अब भी चल रहा है।

Ghana Footballer Christian Atsu Passed away: तुर्की में आए भयानक भूकम्प में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और अब भी कहीं न कहीं मरने वाले लोगों के शव मिल रहे हैं। अनुमान के अनुसार 45 हज़ार से भी ज्यादा लोगों की इस तबाही में मौत हो गई और हज़ारों लोग अब भी लापता है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिन लगे थे। इस बीच खेल जगत से भी एक दुखद खबर आई है। इस भूकम्प में घाना के फुटबॉलर का निधन हो गया। भूकम्प के इतने दिनों बाद इस खिलाड़ी का शव मिला है।
घाना के महशूर फुटबॉलर क्रिश्चियन अत्सु इस भूकम्प में अपनी जान गंवा बैठे। इस विनाशकारी भूकम्प के बाद अत्सु की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था। अब उनका शव बरामद होने की खबर सामने आई है। अत्सु के निधन के बारे में उनके क्लब ने जानकारी दी है। वह तुर्की में हैटे प्रांत में रहते थे और भूकम्प में उनका आवास भी तबाह हो गया था। मलबे के नीचे इस बेहतरीन खिलाड़ी का शव मिला है।
गौरतलब है कि घाना के अत्सु तुर्की के क्लब हैटस्पोर में शामिल हुए थे और वहीं रहते थे। उनके शव के अलावा फोन भी मिला है और अन्य सामान भी बाहर निकाला जा रहा है। इस तरह क्रिश्चियन अत्सु की मौत होने से खेल जगत को एक बड़ा झटका लगा है। काफी दिनों से उनकी खोज करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। उनके शव को अब वापस उनके देश भेजा जाएगा, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
गौरतलब है कि तुर्की में आए भूकम्प के 11 दिन बाद भी बचाव अभियान चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारत से भी एक टीम उस समय गई थी जो कल वापस आई है। हजारों लोगों की मौत इस भूकम्प में हुई है। इमारतों के धंसने से मलबे में दबे लोगों के शव अब भी निकाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications