पुर्तगाल, मोरक्को की धमाकेदार एंट्री के साथ क्वार्टर फाइनल स्टेज शुरू, जानिए कब होगा किसका मुकाबला
फीफा वर्ल्ड कप की अंतिम 8 टीमों के अभियान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आइए देखते हैं क्वार्टर फाइनल में कौन सी टीमें पहुंची हैं और उनके मुकाबले कब और किस समय हैं।

मोरक्को और पुर्तगाल द्वारा क्वार्टरफाइनल में एंट्री दर्ज करने के बाद कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम-8 दौर में प्रवेश करने वाली सभी टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं। शनिवार को अब पुर्तगाल का सामना सबको हैरान करके यहां तक पहुंचे मोरक्को के साथ होगा जो 10 दिसबंर को एल थुमामा स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को ने मंगलवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर अपने पहले विश्व कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने ग्रुप स्टेज में कनाडा और बेल्जियम को भी हराया था।
क्वार्टर फाइनल की शुरुआत नौ दिसंबर को एजुकेशन स्टेडियम में क्रोएशिया और ब्राजील के बीच मैच से होगी। ब्राजील अपना छठा विश्व कप खिताब जीतने की रेस लगा रहा है और उन्होंने दक्षिण कोरिया पर 4-1 की शानदार जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कराई है। ब्राजील ने अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खिताब 2002 में जीता था। वहीं, नीदरलैंड और अर्जेंटीना शुक्रवार को लुसेल स्टेडियम में दूसरे मैच में भिड़ेंगे। इस बार मेसी की फॉर्म नीदरलैंड्स पर भारी पड़ने जा रही है जिन्होंने अपनी टीम के लिए कई अहम मौकों पर गोल किए हैं।
फिर इंग्लैंड और फ्रांस के रूप में दो यूरोपीय सुपरपॉवर देश वर्ल्ड कप का अंतिम क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलेंगे जो 11 दिसंबर को अल बेयत स्टेडियम में होगा। दोनों में से कोई भी जीत सकता है क्योंकि दोनों ने अपना ग्रुप टॉप किया है।
समापन की ओर बढ़ चले फीफा वर्ल्ड कप की अंतिम 8 टीमों के अभियान पर एक नजर (भारतीय समयानुसार)
क्रोएशिया बनाम ब्राजील - शुक्रवार, 9 दिसंबर, रात 8:30 बजे, एजुकेशन स्टेडियम
नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना - शनिवार, 10 दिसंबर, 12:30 AM, लुसैल स्टेडियम
मोरक्को बनाम पुर्तगाल- शनिवार, 10 दिसंबर, रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
इंग्लैंड बनाम फ्रांस - रविवार, 11 दिसंबर, 12:30 AM, अल बायत स्टेडियम
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications