मोरक्को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, रामोस की हैट्रिक ने पुर्तगाल को भी दिया अंतिम-8 का टिकट

मोरक्को पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है जहां पर उनका मुकाबला पुर्तगाल की टीम से होने जा रहा है। मोरक्को ने जहां इतिहास रचा है तो वहीं पुर्तगाल भी 2006 के बाद पहली बार अंतिम-8 में पहुंचा है।

FIFA World Cup 2022: Morocco historic win against Spain

मोरक्को की टीम को फीफा विश्व कप में स्पेन पर ऐतिहासिक जीत मिली है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में दोनों टीमों का फैसला पेनल्टी शूट आउट में हुआ क्योंकि अतिरिक्त समय तक भी दोनों में से कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं रहा था। मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हरा दिया, जिससे वे यूरोप या दक्षिण अमेरिका के बाहर से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली एकमात्र टीम बन गईो और विश्व कप के इतिहास में अंतिम आठ में जगह बनाने वाली पहली अरब टीम बन गई।

जाहिर है जीत का जश्न मनाने के लिए उत्साहित मोरक्को के लोग मंगलवार को अपनी राजधानी की सड़कों पर और पूरे यूरोप के शहरों में झंडे लहराते हुए उमड़ पड़े। इस दौरान मोरक्को के किंग मोहम्मद VI ने भी नेशनल टीम की प्रशंसा की और अपनी हार्दिक बधाई भेजी।

मिडिल ईस्ट में पहली बार आयोजित हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को एकमात्र अरब और अफ्रीकी देश बचा हुआ था। मोरक्को ने एजुकेशन सिटी स्टेडियम में पेनल्टी में 3-0 से यूरोपीय देश को मात दी। ये टीम 1986 के बाद से पहली बार राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी। वैसे मैच में स्पेन का ही पलड़ा भारी था जिन्होंने 75 प्रतिशत मौकों पर गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन मोरक्को ने भी किसी तरह उनको गोल करने नहीं दिया। स्पेन पर जापान से हार के बाद कॉन्फिडेंस में कमी भी दिखाई दे रही थी।

अब मोरक्को के सामने पुर्तगाल की घातक चुनौती

वहीं पुर्तगाल की टीम शान से अंतिम 8 में पहुंच चुकी है क्योंकि गोंकालो रामोस की शानदार हैट्रिक ने गोल के रथ पर सवाल पुर्तगाल को विश्व कप के अंतिम-16 मैच में मंगलवार को स्विट्जरलैंड पर 6-1 से जीत दिलाई और क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मोरक्को से होगा। पुर्तगाल ने भी 2006 के बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बैठानी का साहसिक फैसला किया और उन्हें उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन का इनाम भी दिया। गोंकालो रामोस कतर वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। ये वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की चौथी हैट्रिक है। रोमास ने 17वें मिनट में पहला गोल किया और फिर 51वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अपना तीसरा गोल भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+