FIFA World Cup 2022 में खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी, अब फ्रांस के करीब बेंजेमा टूर्नामेंट से हुए बाहर
Karim Benzema Injured फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज से हो रहा है। फुटबॉल के इस महाकुंभ में पहला मुकाबला इस बार फीफा की मेजबानी कर रहे कतर और इक्वाडोर के बीच है। विश्व कप के आगाज से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शनिवार को फ्रेंच फुटबॉल संघ की ओर से बेंजेमा के चोटिल होने की जानकारी दी गई। संघ ने बताया है कि बेंजेमा अपनी बाईं जांघ में इंजरी की वजह से फीफा विश्व कप नहीं खेल पाएंगे। उन्हें चोट से उभरने में करीब 3-4 हफ्ते लग जाएंगे।

फ्रांस की टीम के कोच डिडिएर डेस चैंप्स ने कहा है कि हमारी टीम के लिए यह खबर बहुत ही दुखी करने वाली है, क्योंकि बेंजेमा हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। कोच डिडिएर ने आगे कहा कि बेंजेमा ने वर्ल्ड कप को अपना गोल बनाया था। इस चोट के बाद भी मुझे टीम पर पूरा विश्वास है। हम चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आपको बता दें कि बेंजेमा को एक महीने पहले फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर मिला था। वे वर्ल्ड कप से पहले चोटिल होने वाले फ्रांस के 5वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मिडफील्डर एनगोलो कांते और पॉल पोग्बा, एनकुकू और डिफेंडर किम्पेम्बे भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
फ्रांस फुटबॉल संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेंजेमा को वह दोहा के एक अस्पताल (क्लीनिक) में एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट दुख पहुंचाने वाली थी। अपनी चोट को लेकर बेंजेमा ने भी दुख जताया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा है, "अपने जीवन में मैंने कभी हार नहीं मानी, लेकिन आज रात मुझे टीम के बारे में सोचना है, जैसा कि मैंने हमेशा किया है, इसलिए मुझे अपना स्थान किसी ऐसे व्यक्ति के लिए छोड़ने के लिए कहता है जो हमारे समूह को एक अच्छी दुनिया बनाने में मदद कर सके। मेरे प्रशंसकों को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications