Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उरुग्वे पर जीत के साथ अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो कर बैठे फर्नांडिस के गोल पर दावा

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल ने उरुग्वे पर 2-0 की महत्वपूर्ण जीत दर्ज की जिसमें पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने साथी ब्रूनो फर्नांडिस के गोल में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही पुर्तगाल कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई।

Portugal enters in round of 16 after 2-0 win over Uruguay

इस मुकाबले में 54वें मिनट में ऐसा एक मौका आया जब रोनाल्डो को लगा कि उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए एक गोल दाग दिया है, जब उन्होंने फर्नांडीस के खूबसूरती से तैरते हुए क्रॉस को हेडर के जरिए बॉक्स में डाल दिया।

उन्होंने आगे बढ़कर फर्नांडिस के साथ गोल का जश्न मनाया। हालांकि बाद में पाया गया कि रोनाल्डो ने गेंद को टच नहीं किया जिसके चलते गोल का क्रेडिट फर्नांडीस को मिला।

हालांकि उरुग्वे भी स्कोर बराबर करने के करीब पहुंच गया क्योंकि मैक्सी गोमेज और लुइस सौरेज के पास गोल करने का बढ़िया मौका था। 75वें मिनट में, गोमेज ने गोलपोस्ट की ओर दूर से एक शॉट लगाया। कुछ ही मिनटों के बाद, सुआरेज ने बाएं पैर से एक पॉवरफुल शॉट लगाया लेकिन ये सब कुछ इंच की दूरी से चूक गए।

इसके बाद कोच फर्नांडो सैंटोस ने रोनाल्डो, जोआओ फेलिक्स और विलियम कार्वाल्हो की जगह पर माथियस न्यून्स, जोआओ पाल्हिन्हा और गोंकालो रामोस जैसे खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा।

इसके बाद जोस मारिया जिमेनेज ने टैकल के टाइम पर गेंद को अपने हाथ से कंट्रोल किया, जिसके बाद फर्नांडिस ने स्टॉपेज समय में पेनल्टी जीत ली।

इस जीत के साथ, पुर्तगाल अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई। फ्रांस और पांच बार की चैम्पियन दिग्गज टीम ब्राजील ने पहले ही नॉकआउट स्टेज में अपना स्थान बुक कर लिया है। पुर्तगाल अब 3 दिसंबर को अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+