FIFA World Cup: नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, मेसी ने रेफरी को जमकर कोसा

अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी पर 3-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये एक कड़ा मुकाबला था जिसके बाद लियोन मेसी ने मैच रेफरी को जमकार कोसा है।

Argentina enters into semifinal after knock out Netherlands

जब मेसी के जादू के दम पर अर्जेंटीना ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया तब सब जानते थे कि नीदरलैंड्स के साथ उनका बढ़िया मुकाबला होगा। डच के पास मेसी जैसा फुटबॉल सुपरहीरो भले नहीं है लेकिन ये टीम किसी से कम भी नहीं है और उन्होंने इस मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में जाकर बताया कि उन्हें हराना इतना आसान नहीं होगा। फिलहाल फुटबॉल फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत लियोनेल मेस्सी की फीफा विश्व कप जीतने की उम्मीद का जिंदा रहना है कि क्योंकि अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी पर 3-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

डेनजेल डम्फ्रीज द्वारा अतिरिक्त समय में स्कोर 2-2 से बराबर करने के बाद नीदरलैंड ने अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में ले लिया। हालांकि, लुटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को टूर्नामेंट में आगे ले जाने वाली विजयी पेनल्टी लगाई लेकिन दोनों टीमों के बीच इस क्वार्टर फाइनल में कुछ शानदार फाइट देखी गई जिसमें एक व्यक्ति था जो अंत में मैच के महत्वपूर्ण व्यक्ति के तौर पर उभरकर आया और ये थे स्पेनिश रेफरी मातेउ लाहोज, जिन्होंने कुल 15 पीले कार्ड दिखाए।

मेसी और लाहोज के बीच पहले ही किस्सों भरा इतिहास रहा है, वे मैच के बाद भी पीछे नहीं हटे और कहा: "मैं रेफरी के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि आप ईमानदार नहीं हो सकते। यदि आप बात करते हैं तो वे आपको दंड देते हैं, फीफा को इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए। वे इस तरह की चीजों के लिए एक रेफरी नहीं रख सकते हैं, वे ऐसे रेफरी को नहीं रख सकते जो सही से काम को अंजाम नहीं दे पा रहा।"

2020 में बार्सिलोना और ओसासुना के बीच एक मैच के दौरान, लाहोज ने मेस्सी को अपनी जर्सी हटाने का दोषी बताया। तब अर्जेंटीना ने डिएगो माराडोना को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी थी। एक अन्य उदाहरण में, स्पेनिश रेफरी ने 2013-14 ला लीगा के दौरान एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना के लिए मेसी के गोल को अस्वीकार कर दिया। मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ और एटलेटिको मैड्रिड ने खिताब जीत लिया।

मेसी ने आगे कहा, "लेकिन हम खेल से पहले डरे हुए थे क्योंकि हम जानते थे कि क्या होने वाला है। वे (फीफा) इस खेल पर उस तरह से रेफरी नहीं रख सकता क्योंकि वह इस स्तर का नहीं है।"

इस बीच, मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने पर माराडोना की उपस्थिति महसूस की और कहा कि दिग्गज खिलाड़ी स्वर्ग से उन्हें देख रहा है। वह अंत तक उनको ऐसे ही आगे बढ़ाते रहेंगे।"

अब अर्जेंटीना 14 दिसंबर को 2018 के उपविजेता क्रोएशिया से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। क्रोएशिया ने कतर 2022 का सबसे दिल तोड़ने वाला उलटफेर करते हुए ब्राजील को नॉकआउट कर दिया है। पेनल्टी में मिली इस हार के बाद नेमार के आंसुओं ने फैंस को रुला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+