FIFA महिला वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर पैसों की बरसात, IPL से भी ज्यादा ईनाम, यहां जानें सभी डिटेल्स
Spain vs England FIFA Women's World Cup Final Highlights: महिला फीफा विश्व कप में स्पेन की टीम ने फाइनल में जीत हासिल कर इतिहास रचने काम किया। इंग्लैंड के खिलाफ स्पेन की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। स्पेन ने इस मुकाबले के 29वें मिनट में गोल किया और इस गोल की बदौलत ही टीम जीत हासिल करने में सफल रही। स्पेन पर इस जीत के साथ ही ईनामों की बारिश भी हो रही है।
जानिए कितनी मिली प्राइज मनी: फीफा ने महिला विश्वकप 2023 के लिए कुल प्राइज मनी 110 मिलियन डॉलर यानी 914 करोड़ रुपये रखी थी। फाइनल में जीत हासिल करने के बाद स्पेन को ट्रॉफी के अलावा 4.29 मिलियन डॉलर प्राइज मनी दी गई है। स्पेन की महिला फुटबॉल टीम को 35.67 करोड़ प्राइज मनी दी गई है। स्पेन की टीम में शामिल हर महिला खिलाड़ी को $270,000 यानी 2 करोड़ 24 लाख 39,700 रुपये दी गई है।

आईपीएल से बहुत अधिक मिलता है पैसा: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माने जाने वाली आईपीएल की प्राइज मनी 20 करोड़ है। इस लिहाज से फीफा महिला विश्वकप की प्राइज मनी काफी अधिक है। फीफा महिला फाइनल जीतने वाली टीम को लगभग 36 करोड़ का ईनाम दिया गया है। विनर के अलावा रनरअप रहने वाली इंग्लैंड की टीम को भी जमकर पैसा मिला है।
रनर अप टीम को मिले इतने पैसे: दूसरे नंबर पर रहने वाली रनर अप टीम इंग्लैंड को 3.015 मिलियन डॉलर्स यानी 25 करोड़ 07 लाख रुपये दिए गए हैं। तीसरे नंबर की टीम को 2.61 मिलियन डॉलर, चौथे नंबर की टीम को 2.455 मिलियन डॉलर दिया गया है। रनअरप पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम में शामिल हर महिला खिलाड़ी को 1 करोड़ 62 लाख रुपये का ईनाम दिया गया है। इसके अलावा बाकी टीमों के खिलाड़ियों को भी ईनाम के रूप में अच्छी खासी रकम दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications