फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण दीपिका के हाथों कराने के पीछे है बड़ी वजह, 144 करोड़ रुपए है ट्रॉफी की कीमत

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीने फ्रांस को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस फाइनल से पहले दीपिका पादुकोण ने विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया था।

दीपिका ने ही क्यों किया ट्रॉफी का अनावरण?

दीपिका ने ही क्यों किया ट्रॉफी का अनावरण?

दरअसल, फीफा विश्व कप के फाइनल जैसे बड़े दिन के लिए भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को विश्व कप की ट्रॉफी के अनावरण के लिए चुना गया। हालांकि इसकी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं, जब दीपिका को कतर के लिए रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ट्रॉफी के अनावरण के बाद हर किसी के जहन में यह सवाल है कि आखिरी दीपिका को ही क्यों इस काम के लिए चुना गया?

फीफा की ट्रॉफी को छूने वाले खास लोगों में थीं दीपिका

फीफा की ट्रॉफी को छूने वाले खास लोगों में थीं दीपिका

आपको बता दें कि इसके पीछे की एक खास वजह है। दरअसल, फीफा की ट्रॉफी का डिजाइन तैयार करने वाला लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन है और दीपिका इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं। दीपिका पादुकोण अमेरिकी कंपनी पॉटरी बार्न की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और डेनिम ब्रांड लिवाइस की भी ब्रांड एम्बेसेडर हैं। साथ ही दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर भी हैं। फीफा की खास ट्रॉफी को छूने की इजाजत सिर्फ खास लोगों को ही थी और उन खास लोगों में दीपिका का भी नाम शामिल था। दीपिका के साथ ट्रॉफी का अनावरण इकर कैसिलास ने किया।

फीफा विश्व कप की ट्रॉफी है बेहद महंगी

फीफा विश्व कप की ट्रॉफी है बेहद महंगी

आपको बता दें कि बहुत छोटी सी नजर आने वाली फीफा की इस ट्रॉफी के लिए ही एक महीने पहले 32 टीमें फुटबॉल के महाकुंभ में उतरी थीं। ऐसे में यह ट्रॉफी कतई साधारण नहीं है बल्कि 6.175 किलो वजन की यह ट्रॉफी पूरी तरह 18 कैरेट सोने से तैयार की गई है। फीफा की यह ट्रॉफी दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स ट्रॉफी है और इसकी कीमत 144 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि फीफा की विजेता अर्जेंटीना को इस ट्रॉफी के साथ-साथ 347 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिलेगी।

फीफा विश्व कप 2022 की खिताबी ट्रॉफी पर अर्जेंटीना ने छठवीं बार कब्जा कर लिया है। फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेले गए फाइनल पांच बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने रोमांचक जीत दर्ज की। 3-3 की बराबरी पर रहा इस मैच का रिजल्ट पेनल्टी राउंड के जरिए निकला, जहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। भले ही फीफा का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया हो, लेकिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस मैच का बुखार सिर चढ़कर बोला था। भारत से तो बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी फाइनल का गवाह भी बने थे, लेकिन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फाइनल से पहले एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+