FIFA Lifts AIFF Ban: अब भारत में ही होगा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप, भारतीय फुटबॉल संघ से बैन हटा
नई दिल्ली, 26 अगस्त। फीफा (FIFA) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर लगा बैन को हटा लिया है। एआईएफएफ के लिए बड़ी राहत है। इसके साथ ही अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी फीफा ने भारत को फिर से सौंपने का निर्णय लिया है। एआईएफएफ के लिए बड़ी राहत है।

फीफा (FIFA) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर लगा बैन को हटा लिया है। फीफा ने भारत को फिर से अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी सौंपने का निर्णय लिया है। ये फैसला एआईएफएफ की कार्यकारी समिति द्वारा दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद फीफा ने लिया है।
FIFA का बयान
भारतीय फुटबॉल संघ से प्रतिबंध हटाने के निर्णय को लेकर फीफा ने एक बयान जारी किया। जिसमें फीफा ने कहा 'परिषद ने 25 अगस्त को एआईएफएफ के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में पुरानी योजना के अनुसार आयोजित किया जा सकेगा। भारतीय फुटबॉल महासंघ के कार्यों को संचालित करने के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति की बर्खास्तगी और एआईएफएफ प्रशासन द्वारा संघ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की पुष्टि होने के बाद इस बात का निर्णय हुआ है।'
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ट्विट
फीफा के इस निर्णय को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फुटबॉल प्रेमियों की जी बताया। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, 'फीफा परिषद के ब्यूरो ने आज एआईएफएफ के निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाला फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 भारत में योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा! सभी फुटबॉल फैंस की जीत!'












Click it and Unblock the Notifications