ZIM vs NED: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच कांटे की टक्कर, भारत में ऐसे देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

Zimbabwe vs Netherlands 2nd ODI, Playing 11: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच हरारे में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

Zimbabwe vs Netherlands

Zimbabwe vs Netherlands 2nd ODI, Playing 11: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 मार्च को खेला जाएगा। हरारे में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। पहले मैच को नीदरलैंड्स की टीम ने रोमांचक अंदाज में तीन विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में जिम्बाब्वे की कोशिश दूसरे मैच में वापसी करने की होगी।

जिम्बाब्वे के लिए करो या मरो का मैच

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। भारतीय सनयनुसार यह मैच दोपहर 12.45 बजे से शुरू किया जाएगा। नीदरलैंड्स के पास दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है। वहीं दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की कोशिश पलटवार कर वापसी करने की होगी। जिम्बाब्वे अगर दूसरा मुकाबला जीतने में सफल हो जाती है तो सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक बन जाएगा।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

दोनों टीमें टॉस जीतकर हरारे की पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती हैं। यहां बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है। भारत में फैनकोड ऐप के जरिए फैंस इस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं। फैनकोड पर लाइव मैच देखने के लिए यूजर्स के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसके अलावा कई वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव अपडेट भी पाया जा सकता है।

मैच से पहले जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे- क्रेग एर्विन (कप्तान), क्लाइव मडांडे, गैरी बैलेंस, इनोसेंट काइया, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, वेस्ली मैधेवेरे, ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड एनगार्वा, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्जा।

नीदरलैंड्स- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डॉड, टॉम कूपर, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरू, मोहम्मद नदीम, कॉलिन एकरमैन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, ब्रैंडन ग्लोवर, शरीज़ अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+