ज़िम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट में बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान तोड़ बनी नंबर वन टीम

कुछ ही दिनों पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक टीम स्कोर बनाने का रुख किया था लेकिन टीम इंडिया नेपाल का कीर्तिमान नहीं तोड़ पाई थी। इस बार एक अन्य टीम ने यह कारनामा कर दिया है। ज़िम्बाब्वे ने इस मैच से डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और नेपाल को पीछे छोड़ दिया। जिम्बावबे और गाम्बिया के बीच मुकाबले में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड देखने को मिला। इस कीर्तिमान का क्रेडिट स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा को जाता है।

sikandar raza

ज़िम्बाब्वे ने 4 विकेट के नुकसान पर 344 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। नेपाल ने 3 विकेट पर 314 रनों का स्कोर अपने नाम किया था। यह एशिया कप के दौरान बना था। ज़िम्बाब्वे ने इस कीर्तिमान को तोड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

कप्तान सिकंदर रजा ने धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए सैकड़ा जमाया। वह 15 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 43 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाकर लौटे। उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 50 और टी मरुमानी ने 62 रन बनाए। क्लाइव मडांडे ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

एक ही मैच में ज़िम्बाब्वे ने दोहरा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मजे की बात तो यह भी है कि दोनों ही कीर्तिमान नेपाल ने बनाए थे और अब ज़िम्बाब्वे ने उन पर अपना अधिकार कर लिया। रनों के लिहाज से ज़िम्बाब्वे ने सबसे बड़ी टी20 जीत दर्ज की है। गाम्बिया को 290 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गाम्बिया की टीम महज 54 रनों के कुल स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई और ज़िम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर के तहत खेला गया था। गाम्बिया की टीम को कुछ समझ नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+