ज़िम्बाब्वे के कई दिग्गजों की हुई वापसी, नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम घोषित
Zimbabwe की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तीन मुकाबले खेलने वाली है, इसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है।

Zimbabwe National Cricket Team Announced: ज़िम्बाब्वे को तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में नीदरलैंड्स की मेजबानी करनी है। इसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। जिम्बाब्वे की टीम में कुछ दिग्गज नामों को शामिल किया गया है। इनमें सिकन्दर रजा और ब्लेसिंग मुजराबानी अहम खिलाड़ी हैं। सिकन्दर रजा हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए दिखे थे। मुजराबानी चोट की वजह बाहर थे। उनके अलावा भी कुछ अन्य खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। एक मजबूत टीम की घोषणा जिम्बाब्वे की तरफ से की गई है।
जिम्बाब्वे ने किया मजबूत टीम का ऐलान
पाकिस्तान सुपर लीग का समापन फाइनल मैच के साथ हो जाएगा, सिकंदर रजा लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं। टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद वह वापस जिम्बाब्वे में जाकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में लग जाएंगे। शॉन विलियम्स और चतारा चोट के बाद टीम में वापस आ रहे हैं। इस तरह एक फुल स्ट्रेंथ टीम को मैदान पर उतारने का निर्णय लिया गया है। जिम्बाब्वे के कोच डेविड हॉटन का कहना है कि सभी खिलाड़ी फिट हैं और इनके वापस आने की ख़ुशी है। हमारा इरादा सीरीज में जीत दर्ज करने का है। हमारे पास अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने का मौका है। हमारी नज़रें आगामी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट पर हैं।
वर्ल्ड कप क्वालीफायर से पहले अहम सीरीज
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले 18 जून से 9 जुलाई तक खेले जाने हैं। डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की दौड़ से जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स दोनों टीमें बाहर हैं। मेजबान भारत सहित आठ टॉप टीमें सीधे प्रवेश करेंगी। मेजबान देश होने के कारण भारतीय टीम पर नियम लागू नहीं होता।
नीदरलैंड्स के खिलाफ जिम्बाब्वे की वनडे टीम
क्रैग इर्विन (कप्तान), गैरी बैलेंस, रयान बर्ल, टेंदाई चतारा, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काया, क्लाइव मडांडे, वेस्ले मैधेवेरे, तदिवानशे मरुमानी (कीपर), वेलिंगटन मसाकद्जा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड एनगारवा, सिकंदर रजा और शॉन विलियम्स।
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स वनडे सीरीज का कार्यक्रम
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड्स, पहला वनडे मैच (21 जून, हरारे)
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड्स, दूसरा वनडे मैच (23 मार्च, हरारे)
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड्स, तीसरा वनडे मैच (25 मार्च, हरारे)












Click it and Unblock the Notifications