ODI World Cup Qualifier के लिए जिम्बाब्वे ने घोषित की 15 सदस्यीय मजूबत टीम, ODI WC 2023 है टारगेट

Zimbabwe cricket team: जिंबाब्वे क्रिकेट टीम ने अपनी धरती पर होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 इवेंट के लिए अपनी 15 सदस्य ही टीम का चयन कर लिया है।

Zimbabwe

ODI World Cup Qualifier in Hindi: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe cricket team) ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए एक मजबूत टीम को चुना है। अफ्रीकी टीम का टारगेट नाम इस साल के अंत में भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप इवेंट के लिए क्वालीफाई करना है। इसके लिए क्वालीफायर एक सीढ़ी का काम करेगा। टूर्नामेंट के लिए सभी बड़े नाम उपलब्ध हैं लेकिन कप्तान क्रेग एर्विन के लिए टीम को क्वालीफाई कराने की मुश्किल चुनौती है।

जिम्बाब्वे के चर्चित गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी टीम के बॉलिंग अटैक की अगुवाई करेंगे जबकि मिडिल में उनके साथ रिचर्ड नगारवा और वेलिंगटन मसाकाद्जा होंगे। इस टीम के बाद सिकंदर रजा जैसा वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी भी है जिस पर टीम काफी निर्भर करती है। आईपीएल में जलवे बिखेर चुके रजा हाल के दिनों में अच्छी फॉर्म में चल रहे है। ऑलराउंडर सिकंदर रजा को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक समय ये टीम वर्ल्ड कप में आसानी से जगह बना लेती थी। लेकिन अब जिम्बाब्वे का लक्ष्य एकदिवसीय विश्व कप में वापसी करना है।

ये क्वालीफायर जिम्बाब्बे में ही हो रहा है। मेजबान टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है और वह 18 जून को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ 20 जून को मैच करेगी, फिर वेस्टइंडीज (24 जून) के साथ मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच 26 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका में होने जा रहा है।

WC क्वालीफायर के लिए जिम्बाब्वे टीम: रेयान बर्ल, तेंदाई चतारा, क्रेग एरविन, ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गम्बी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+