ZIM vs SA: केशव महाराज ने रचा इतिहास, धांसू कीर्तिमान के साथ बन गए बेस्ट गेंदबाज
ZIM vs SA: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में केशव महाराज के हाथ में दक्षिण अफ़्रीकी टीम की कमान है। केशव महाराज ने टीम को आगे से लीड करते हुए एक धाकड़ रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए अन्य किसी स्पिनर ने नहीं किया।
दक्षिण अफ्रीकी की तेज पिचों पर स्पिनरों के लिए काम इतना आसान नहीं होता है लेकिन केशव महाराज ने इतिहास रचने का काम किया है। उनसे पहले भी अफ्रीकी टीम में कई स्पिनर आए थे लेकिन उतना नाम नहीं पाए लेकिन महाराज ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया।

ZIM vs SA: महाराज का कारनामा
दरअसल टेस्ट क्रिकेट में केशव महाराज ने अपने 200 विकेट पूरे किये हैं। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बन गए हैं। बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने यह धाकड़ रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए इतिहास के पन्नों में खुद का नाम दर्ज करा लिया। वह इस आंकड़े से महज एक विकेट दूर थे, उन्होंने क्रैग इरविन को आउट किया।
दक्षिण अफ्रीके के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर ह्यू टेफ़ील्ड थे, उन्होंने कुल 170 विकेट झटके थे। महाराज उनको पीछे तो पहले ही छोड़ चुके थे। अब 200 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए माइलस्टोन हासिल बना गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पॉल एडम्स ने 134 और पॉल हैरिस ने 103 विकेट झटके थे। निकी बॉये ने भी 100 विकेट प्राप्त किये थे।
ZIM vs SA: दोनों टीमों से लगे शतक
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए रनों का अम्बार लगा दिया। अफ्रीकी टीम ने 9 विकेट पर 418 रनों का स्कोर बनाया। प्रिटोरियस ने 153 रन बनाए। उनके अलावा कॉर्बिन बोस्च ने भी 100 रनों की धाकड़ पारी खेली। उधर ज़िम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने शतक जमा दिया। हालांकि एक छोर से विकेट गिरे लेकिन उन्होंने टीम को सहारा प्रदान कर स्कोर चलाए रखा और 137 रन बनाए, ज़िम्बाब्वे की पारी 251 पर समाप्त हुई।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications