ZIM vs OMA Live Streaming: जिम्बाब्वे और ओमान के बीच भिड़ंत आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

ZIM vs OMA Live Streaming: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। टूर्नामेंट के 8वें मैच में आज ग्रुप-B की दो टीमें, जिम्बाब्वे और ओमान, आमने-सामने होंगी। कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से मिलने वाली जीत उनके 'सुपर 8' के सफर को आसान बना सकती है।

फ़िलहाल लीग चरण चल रहा है लेकिन छोटी टीमों ने प्रभाव छोड़ने वाला कार्य किया है। नेपाल और नीदरलैंड्स ताजा उदाहरण हैं। आज ओमान भी ज़िम्बाब्वे के सामने कुछ अलग करते हुए चौंका सकती है।

zim vs oma

जिम्बाब्वे की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभवी ऑलराउंडर्स के दम पर ओमान को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। वहीं, ओमान की टीम भी अपने पिछले कुछ प्रदर्शनों से यह साबित कर चुकी है कि वे किसी भी बड़े उलटफेर की क्षमता रखते हैं। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के कप्तान अपनी क्या रणनीति अपनाते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट? (ZIM vs OMA)

भारत में इस वर्ल्ड कप के आधिकारिक प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है, दोपहर 3 बजे मैच होगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए स्टार स्पोर्ट्स के तमिल, तेलुगु और कन्नड़ चैनलों पर भी कवरेज उपलब्ध है। जहां तक मोबाइल पर मुकाबला देखने की बात है, तो इसे जियो-हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन का होना जरूरी है।

जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ग्रीम क्रेमर।

ओमान टीम

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामनंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+