ZIM vs NZ: कौन जीतेगा आज का मैच? इन दो टीमों के बीच होगी जंग, यहां देख सकेंगे लाइव
ZIM vs NZ 3rd Match T20: 18 जुलाई को हरारे में ज़िम्बाब्वे और न्यूज़ीलैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। पिछला मैच जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। वहीं ज़िम्बाब्वे के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाने की भरपूर कोशिश करते नजर आएंगे।
ज़िम्बाब्वे को मिली थी हार (ZIM vs NZ 3rd Match T20)
ज़िम्बाब्वे ने सीरीज़ की शुरुआत हार के साथ की। पहले मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया था। हालांकि उस मुकाबले में सीनियर ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनका 15वां T20I अर्धशतक था। हालांकि गेंद से वो कोई विकेट नहीं ले सके, लेकिन उनके अनुभव और चालाकी से टीम को उम्मीदें ज़रूर होंगी।

शानदार फॉर्म में है न्यूजीलैंड
दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड शानदार फॉर्म में है। उन्होंने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर अंकतालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। उनके विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सिफर्ट पिछले कुछ समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली 6 T20 पारियों में 271 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा है। ऐसे में ज़िम्बाब्वे के कमजोर गेंदबाज़ों के सामने वो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।
आखिर किस टीम को मिलेगी जीत
अगर दोनों टीमों के आपसी मुकाबलों की बात करें, तो अब तक 6 T20 मैचों में आमना-सामना हुआ है और सभी में न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की है। पिछली बार 2015 में दोनों भिड़े थे, तब न्यूज़ीलैंड ने 80 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में न्यूजीलैंड एक बार फिर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि, क्रिकेट में कई बार उलटफेर में भी देखा जाता रहा है।
इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा और इसे भारत में फैनकोड पर देखा जा सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिकंदर रज़ा की अगुवाई में ज़िम्बाब्वे न्यूज़ीलैंड को हरा पाएगा या कीवी टीम एक और आसान जीत दर्ज करेगी। एकतरफा रिकॉर्ड के बावजूद क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। खासकर जब कोई टीम अपने घर में खेल रही हो।












Click it and Unblock the Notifications