IND vs ZIM: रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर SKY को छोड़ा पीछे, स्टेडियम से बाहर पेड़ पर जाकर गिरी गेंद

IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज एक-एक से बराबरी कर ली है। शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे दिन यानी रविवार को भारत ने दमदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को एक तरफा अंदाज में दूसरा मुकाबला हरा दिया।

भारत ने बनाए 234 रन

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टी-20 मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि डेब्यू मैच में फ्लॉप होने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही मुकाबले में बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम 234 रन बनाने में कामयाब रही।

Rinku Singh 1

रिंकू ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 134 रनों पर ही सिमट गई। लिहाजा 100 रनों से भारत ने इस मुकाबले को जीत लिया। भारत की तरफ से इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी जबर्दस्त बल्लेबाजी की। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 82 रन बनाए। रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

अंत के ओवर्स में मचाते हैं तबाही

मैदान पर उतरने के साथ ही रिंकू सिंह ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरते उन्होंने महज 22 गेंद में पांच छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में भारत की तरफ से 19वें और 20वें ओवर में अब तक 48 गेंद का सामना करते हुए 17 छक्के लगा दिए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 62 गेंद में 14 छक्के लगाए थे। रिंकू सिंह ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी के दौरान 104 मीटर का लंबा छक्का मारा। दरअसल ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को रिंकू सिंह ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर मैदान से बाहर मार दिया। रिंकू सिंह का यह शॉट इतना तगड़ा था की गेंद सीधे स्टेडियम से बाहर जाकर पेड़ के नीचे गिर गई। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के इस शॉट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+