ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे आज, जानें पिच रिपोर्ट
ZIM vs AFG 3rd ODI Pitch Report: 21 दिसंबर यानी शनिवार को जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। पहले मैच में बारिश के कारण बहुत कम ओवर खेले जा सके थे और इसका कोई नतीजा नहीं निकला था। दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 232 रनों से जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।
इतने बजे शुरू होगा मुकाबला (ZIM vs AFG)
अब जिम्बाब्वे के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका है, जबकि अफगानिस्तान की नजरें सीरीज जीतने पर होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा। जिम्बाब्वे की कप्तानी क्रेग एर्विन के हाथों में होगी, जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अब तक 30 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, और अफगानिस्तान का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। अफगानिस्तान ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 10 मैचों में सफलता मिली है। इन दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना परिणाम के रहा।
अफगानिस्तान का पलड़ा भारी
अफगानिस्तान की टीम के पास अपनी मजबूत गेंदबाजी और बैटिंग लाइनअप के कारण एक मानसिक बढ़त है। टीम के अनुभवी खिलाड़ी जैसे मोहम्मद नबी और राशिद खान इस मुकाबले में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है, क्योंकि घरेलू पिचें और माहौल उनके खेलने की शैली के अनुसार होते हैं, जिससे वे खेल में सुधार कर सकते हैं।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है और स्पिनरों को बीच के ओवरों में अधिक प्रभावी होने का मौका मिलता है। यहां की पिच पर शुरुआती बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि गेंदबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में विकेट मिलने का फायदा हो सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: टी मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (C), सीन विलियमस, सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेंडा मापोसा, न्यूमैन न्यामुरी, ट्रेवर ग्वांडू।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (C), अजमतुल्लाह ओमरजाई, इकराम अली खिल (विकेटकीपर) मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नवीन जादरान, अल्लाह गजनफर।'












Click it and Unblock the Notifications