IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने हार की बौखलाहट में DRS पर उठाया सवाल, जानिए क्या बेतुकी बात कही

IND vs ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाए लेकिन टीम को जीत नसीब नहीं हुई। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 106 रनों से जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

दूसरी पारी के दौरान क्रॉली को पगबाधा आउट की अपील पर मैदानी अम्पायर ने नॉट आउट दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने टीवी अम्पायर के पास जाने का फैसला लेते हुए फैसले को डीआरएस से रिव्यू कर दिया और वहां से दिखा कि गेंद लेग स्टम्प को लग रही है।

ben stokes

कॉली को कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होकर बाहर जाना पड़ा लेकिन मैच में हार के बाद बेन स्टोक्स ने इस फैसले को लेकर बेतुकी बात कहते हुए तकनीक के ऊपर सवाल खड़ा कर दिया। स्टोक्स ने कहा कि क्रॉली को आउट देने वाला यह फैसला गलत था। तकनीक ने इसे रिव्यू में गलत दर्शाया।

इसके अलावा बेन स्टोक्स ने यह भी कहा कि रात को हमें पूरा भरोसा था कि यह स्कोर चेज कर लेंगे। किस तरह से खेलना है, इसे लेकर किसी को कोई सलाह नहीं दी गई थी। हमारे ड्रेसिंग रूम में सभी क्वालिटी प्लेयर्स हैं। वे जानते हैं कि मैदान पर जाकर परिस्थितियों को देखते हुए किस तरह खेलना है।

अपने स्पिनरों की बेन स्टोक्स ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कल बेहतरीन काम किया और मुझे उनके साथ कप्तानी करने में मजा आया। उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई। एंडरसन को उन्होंने शानदार कहा। स्टोक्स ने कहा कि इस गेम में एंडरसन और बुमराह बेहतरीन रहे।

गौरतलब है कि भारत से इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए 292 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने 106 रनों से मैच जीत लिया। बुमराह ने मैच में कुल 9 विकेट झटके और उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+