सागरिका से पहले इस हसीन के लिए धड़कता था जहीर खान का दिल, क्यों 8 साल डेट के बाद खत्म हो गया रिश्ता

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से रहा है, इसका एक लम्बा इतिहास भी है। क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई रिश्ते देखने को मिले हैं। क्रिकेटर्स की बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादियां भी हुई हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के अलावा शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की शादी महशूर रही है।

इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम भी आता है। जहीर ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके से शादी की। जहीर खान की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहे हैं। सागरिका से पहले उनका अफेयर किसी और के साथ था लेकिन वह शादी में तब्दील नहीं हो पाया।

zaheer khan

रिपोर्ट्स की मानें, तो जहीर खान का अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी से था। दोनों की मुलाकात के फंक्शन में साल 2005 में हुई थी। उस समय जहीर खान टीम इंडिया के धांसू गेंदबाज थे और 2003 के वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके थे।

लम्बे समय तक किया डेट

ईशा और जहीर अच्छे दोस्त बन गए और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया। आठ सालों तक दोनों एक-दूसरे के साथ थे। ईशा को जहीर के लिए चीयर करते स्टेडियमों में देखा जाता था।

शादी के करीब आकर टूटा रिश्ता

बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल पर दिया और शादी की अफवाहें भी उड़ने लगी। 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भी शादी की बातें जोरों पर थी लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों का ब्रेक अप हो गया। इसके साथ ही लाखों फैन्स का भी दिल टूट गया।

ब्रेकअप की वजह नहीं आई सामने

जहीर और ईशा के बीच अनबन हुई और यह रिश्ता टूट गया। एक इंटरव्यू में ईशा ने खुद ही अपना ब्रेकअप होने की जानकारी दी थी लेकिन इसका कारण नहीं बताया। ईशा ने कहा कि जहीर खान अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद जहीर खान की मुलाक़ात सागरिका से हुई, दोनों किसी दोस्त के घर पर मिले थे और अफेयर के बाद शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+