'Zaheer I Love You' वाली मिस्ट्री गर्ल 20 साल बाद आई नजर, किया कुछ ऐसा कि फिर हो गई वायरल
India Vs New Zealand 1st ODI: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है जो सालों तक फैंस को याद रह जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर साल 2005 में वायरल हुई थी, जब एक खूबसूरत फैन ने स्टैंड्स में बैठकर 'Zaheer I Love You' का पोस्टर लहराया था। अब 20 साल बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वही चेहरा एक बार फिर कैमरे में कैद हुआ, जिसे देखकर पुराने फैंस की यादें ताजा हो गईं।
'जहीर खान' की फैन पर फिर ठहरी नजर? (India Vs New Zealand 1st ODI)
साल 2005 में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान टीम इंडिया के स्टार हुआ करते थे। उस दौरान वडोदरा में हुए एक मैच में इस महिला फैन ने हाथ में पोस्टर लेकर सरेआम जहीर खान को "आई लव यू" कहा था। वह लम्हा उस समय टीवी चैनल्स और अखबारों की हेडलाइंस बन गया था। कैमरामैन ने उस पल को इतने शानदार तरीके से कैद किया था कि वह क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार 'फैन मोमेंट्स' में शुमार हो गया।

20 साल बाद वही मुस्कान ने जीता दिल
रविवार यानी 11 जनवरी को जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वडोदरा के मैदान पर आमने-सामने थीं। तब ब्रॉडकास्टर्स की नजर स्टैंड्स में बैठी एक महिला पर गई। चेहरे पर तिरंगा पेंट किए और टीम इंडिया को चीयर करती हुई यह वही फैन थी जिसने 20 साल पहले तहलका मचाया था। दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 में भी इनकी जहीर खान से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
फैन को दोबारा देखकर फैंस हुए भावुक
अब वडोदरा के उसी मैदान पर उन्हें दोबारा देखकर फैंस भावुक हो गए। जैसे ही उनकी तस्वीर स्क्रीन पर आई। सोशल मीडिया पर नॉस्टेल्जिया की लहर दौड़ गई और लोग पुरानी यादें शेयर करने लगे। जैसे ही कैमरे ने इस फैन को दिखाया, एक्स और इंस्टाग्राम पर यूज़र्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह वही 'जहीर खान वाली फैन' हैं। फैंस का कहना है कि खिलाड़ी बदल गए, दौर बदल गया, लेकिन क्रिकेट के प्रति दीवानगी और यह खास चेहरा आज भी वैसा ही है। 2005 से 2025 तक का यह सफर भारतीय क्रिकेट की यादों को संजोने जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications