'मैं रात को सो पाया,' युजवेंद्र चहल ने सीजफायर के बाद की स्थिति बताई, कविता से बताई अपनी कहानी

Yuzvendra Chahal: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के दौरान हर देशवासी अपनी सेना के साथ खड़ा था और अब भी खड़ा है। आगे भी भारतीय सेना के सपोर्ट में हर कोई रहेगा। भारतीय टीम के क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त सपोर्ट दिखाने का काम किया।

इस बीच भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा लिखा है, जिससे उनकी चिंता और दर्द को समझा जा सकता है। इससे यह भी समझा जा सकता है कि चहल भारतीय सेना के प्रति कितना सम्मान रखते हैं। चहल ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी लिखी है।

yuzvendra chahal

युजी ने कविता के अंदाज में अपनी बात कहते हुए भारतीय सेना के प्रति आभार और सम्मान जताया है। उन्होंने बताया कि वह सेना की वजह से ही रात में अच्छी तरह से नींद ले पा रहे थे। सेना की वजह से ही उनको किसी तरह के चिंता महसूस नहीं हुई।

कविता के अंदाज में युजी ने लिखा कि रात को सो पाया क्योंकि जवान उठे थे। सुबह उठ पाया क्योंकि जवान खड़े थे। नाश्ता कर पाया क्योंकि जवान भूखे थे। इस कविता के माध्यम से चहल ने अपनी स्थिति प्रकट करने का प्रयास नहीं करते हुए पूरे देशवासियों के लिए एक मैसेज दिया है।

उनका इशारा इस तरफ था कि हम सब सोना, खाना और पीना इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि हमारी सेना के जवान सीमा पर दिन और रात खड़े होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। देश की सेना और जवानों के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखने की अपील चहल ने इस कविता के माध्यम से की। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करने पर भी चहल की स्टोरी देखने को मिली थी।

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करने पर भी चहल की स्टोरी देखने को मिली थी। उन्होंने लिखा था कि कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है। यह इन्स्टाग्राम की स्टोरी थी जिसे फैन्स ट्विटर तक लेकर गए और काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी। आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेल रहे चहल को इस बार 18 करोड़ में खरीदा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+