'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता,' युजवेंद्र चहल ने धनश्री पर किया बड़ा पलटवार, दुखी होकर बताई सच्चाई
Yuzvendra Chahal on Dhanashree Verma: ओटीटी रियलटी शो 'राईज एंड फॉल में धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के ऊपर कई आरोप जड़े हैं। उनके ऊपर शादी के दो माह बाद ही चीटिंग के आरोप लगाए गए थे। इतने दिनों से चुप्पी साधकर बैठे युजवेंद्र चहल ने इस मामले पर खुलकर बात करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
चहल ने चीटिंग के आरोपों को नकारते हुए धनश्री को करारा जवाब दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में चहल ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं कभी चीटिंग नहीं करता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता, तो क्या इतना लंबा रिश्ता चलता? मेरे लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है। पूरा मामला खत्म, अब इस पर कोई बात नहीं। मैंने अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है और बाकी लोगों को भी अब ऐसा ही करना चाहिए।

धोखे के आरोपों पर Yuzvendra Chahal की प्रतिक्रिया
हमारी शादी 4.5 साल की थी। अगर दो महीने में ही धोखा हुआ होता, तो कौन इतना लंबा रिश्ता निभाता? मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं उस बीते हुए दौर से निकल चुका हूं। लेकिन कुछ लोग आज भी वहीं अटके हुए हैं। आज भी कई लोग उस बात को पकड़े बैठे हैं और आज भी कुछ लोगों का घर मेरे नाम से चल रहा है, तो उन्हें जो करना है करते रहें। मुझे अब न कोई फर्क पड़ता है, न कोई चिंता है। और मुझे लगता है कि ये आख़िरी बार है जब मैं अपनी ज़िंदगी के उस चैप्टर पर कुछ कह रहा हूं।
Yuzvendra Chahal भूल गए पुराना चैप्टर
मैं इस चैप्टर को भुला चुका हूं। लोग जो चाहे कह देते हैं और सोशल मीडिया पर बातें फैल जाती हैं। सैकड़ों बातें होती हैं, लेकिन सच एक ही होता है, और जो लोग मायने रखते हैं, वे उसे जानते हैं। मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो चुका है। मैं इसे फिर कभी इसके ऊपर बात नहीं करना चाहता। मैं अपनी ज़िंदगी और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
धनश्री के क्या आरोप जड़े थे
'राईज एंड फॉल' शो में धनश्री वर्मा ने साथी कंटेस्टेंट कुबरा को बताया था कि मैंने अपने पार्टनर को चीटिंग करते हुए शादी के दो महीने में ही पकड़ लिया था। इसके अलावा धनश्री ने कहा था कि मेरे खिलाफ नेगेटिव पीआर कराया गया था, एलिमनी के बारे में खबरें फैलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications