किस बड़े सरकारी पद पर नियुक्त हैं युजवेंद्र चहल? सरकार से हर महीने कितनी मिलती है सैलरी
Yuzvendra Chahal Govt Job: भारतीय टीम के धांसू लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो जरूर कर चुके हैं। दोनों ने फोटो भी डिलीट किये हैं। मामला काफी गंभीर हो चला है।
चहल और धनश्री की शादी उस समय हुई थी, जब धनश्री को कोई जानता तो नहीं था। वह टिकटॉक पर वीडियो बनाया करती थीं। ऐसा भी कहा जाता है कि वह डांस क्लासेज कराती थीं और चहल भी उनके स्टूडेंट बन गए थे। बाद में चहल ने उनको अप्रोच किया था।

अब इस धाकड़ खिलाड़ी का दिल टूटने पर फैन्स सपोर्ट में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर चहल को चाहने वालों का मानना है कि शादी नहीं करनी चाहिए थी। सोच-समझकर ही यह काम करना था। धनश्री और चहल दोनों की तरफ से इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।
Yuzvendra Chahal हैं सरकारी नौकर
टीम इंडिया और आईपीएल में खेलकर करोड़ों कमाने वाले चहल को सरकार से भी मोटी रकम तनख्वाह के रूप में मिलती है। युजवेंद्र चहल सरकारी मुलाजिम हैं। उनको हर माह सरकार से सैलरी भी मिलती है और पद भी काफी शानदार है। हालांकि ज्यादा लोग इस बारे में जानते नहीं होंगे।
किस पद पर तैनात हैं चहल
दरअसल एक बार किसी इंटरव्यू में चहल ने अपनी नौकरी के बारे में बताया था। वह इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के तौर पर काम करते हैं। खेल कोटे के तहत चहल को यह नौकरी मिली है। क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन की वजह से चहल को नौकरी मिली।
Yuzvendra Chahal की क्या है सैलरी
इस पद के लिए चहल को अच्छी सैलरी भी मिलती है। इनकम टैक्स इन्स्पेक्टर का ग्रेड पे 4600 होता है। इस हिसाब से हर महीने 44,900 से लेकर 1,42,400 के बीच सैलरी मिलती है। चहल को भी इस रकम के बीच का कोई अमाउंट बतौर सैलरी मिलता है। वह बात अलग है कि क्रिकेटिंग कमाई से वह भी जिम्मेदार नागरिक की तरह टैकर भरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications