'आप अपना दर्द जानते हैं, दुनिया जानती है', धनश्री संग तलाक की अफवाहों के बीच इमोशनल हुए चहल, रात को कही ये बात
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Rumours: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में है। ऐसी अफवाह है कि चहल और धनश्री कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच युजवेंद्र चहल की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने धनश्री वर्मा के साथ उनके तलाक की अफवाहों को और हवा दे दी है।
रिपोर्ट की मानें तो यह कपल अलग होने की कगार पर है। चहल और धनश्री ने कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि कपल ने अपने रिश्तों को लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में आइए जानते हैं चहल ने बीती रात (4 जनवरी) इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा लिखा कि उनके तलाक की अफवाहों को और बल मिला है...

युजवेंद्र चहल की इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन
युजवेंद्र चहल ने शनिवार की रात इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने की बात कही है।
युजवेंद्र चहल ने लिखा,
''कड़ी मेहनत लोगों के चरित्र को उजागर करती है। आप अपनी यात्रा जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए क्या-क्या किया है। दुनिया जानती है, आप मजबूती से खड़े हैं, आपने अपने पिता और अपनी मां को गौरवान्वित करने के लिए अपना पूरा पसीना बहाया है, हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह मजबूती से खड़े रहो।''

क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें भी कर दीं डिलीट?
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की अफवाहों के बीच ये भी दावा किया जा रहा है कि कपल ने शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट से कर दी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि धनश्री ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। हालांकि ये सच नहीं है। हमें धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल पर उमकी और चहल की शादी की तस्वीरें मिली हैं। (जो आप भी नीचे देख सकते हैं) युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी।
धनश्री ने दिसंबर 2020 की एक पोस्ट को नहीं हटाया है, जिसमें उन्होंने चहल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा, धनश्री के इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई और शादी का वीडियो टीजर भी है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब प्रशंसकों ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने अपने अकाउंट से धनश्री की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं, जबकि धनश्री ने ऐसा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications