Chahal Dhanashree: क्या होता है कंपैटिबिलिटी इश्यू, जिसके कारण तलाक की दहलीज पर पहुंचा चहल-धनश्री का रिश्ता
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-यूट्यूबर धनश्री वर्मा अब आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, चहल और धनश्री वर्मा ने अब ऑफिशियली अपनी शादी खत्म कर ली है। तलाक की कार्यवाही पूरी होने के बाद वे अब पति-पत्नी नहीं हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट के जज के फैसले के बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट चुका है।

चहल-धनश्री मामले पर कितने बजे हुई सुनवाई?
मामले से परिचित एक वकील ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से अंतिम सुनवाई सहित कानूनी औपचारिकताएं शुरू हुईं। दोनों पक्षों द्वारा अलग होने की आपसी सहमति के बाद उनके रिश्ते का अंत हो गया।
45 मिनट तक चला दोनों का काउंसलिंग सेशन
कोर्ट सेशन में चहल और वर्मा के लिए लगभग 45 मिनट तक चलने वाला अनिवार्य काउंसलिंग सेशन शामिल था। इस दौरान जब जज ने पूछताछ की तो दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेने के अपने इरादे की पुष्टि की। आगे की पूछताछ से पता चला कि दोनों अपने निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले 18 महीने तक अलग रह रहे थे।
चहल और धनश्री के बीच कोर्ट में क्या हुई बातचीत?
दरअसल, कोर्ट में चहल और धनश्री से जब अलग होने के कारण के बारे में पूछा गया तो दोनों ने कंपैटिबिलिटी इश्यू (compatibility issues) को मुख्य कारक बताया। जज द्वारा उनकी शादी को खत्म करने का अंतिम निर्णय शाम 4:30 बजे लिया गया, जिससे वे आधिकारिक तौर पर अपने वैवाहिक बंधन से हमेशा के लिए आजाद हो गए।
कंपैटिबिलिटी इश्यू का क्या मतलब होता है?
कंपैटिबिलिटी इश्यू का मतलब है कि दो लोग या चीज़ें एक-दूसरे के साथ सही से मेल नहीं खातीं, जिससे समस्या होती है। जब चहल और धनश्री ने अपने तलाक का कारण "कंपैटिबिलिटी इश्यू" बताया, तो इसका मतलब था कि उनके बीच कुछ ऐसी बातों या आदतों में फर्क था, जिसे उनके रिलेशनशिप में परेशानी पैदा हो रही थी। यानी, दोनों के विचार, रुचियां, या लाइफस्टाइल एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना मुश्किल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications