रात भर पार्टी, गर्लफ्रेंड के साथ फुल मौज-मस्ती, हाथ से निकल चुके थे अभिषेक शर्मा? सामने आई सच्चाई
Yograj Singh On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। हैदराबाद से पहले वह दिल्ली की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा समय में बल्लेबाजी में संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है।
अभिषेक शर्मा के करियर में युवराज का अहम रोल (Yograj Singh On Abhishek Sharma)
अभिषेक शर्मा से क्रिकेट करियर को बनाने में पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। अभिषेक अक्सर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए युवराज सिंह को क्रेडिट देते दिखाई देते रहते हैं। युवराज सिंह ने हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक की 141 रनों की मैच विनिंग पारी की सराहना करते नजर आए थे। ऐसे ही दोनों एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं।

पार्टी, गर्लफ्रेंड और फुल अय्याशी करते थे अभिषेक
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस अभिषेक को लेकर बड़ा खुलासा किया। युवराज सिंह ने पहली बार पंजाब के आयु-समूह टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक की क्षमता को पहचाना, जिसके कारण उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) से अभिषेक के बारे में जानकारी हासिल की। योगराज सिंह की मानें तो शुरू में पार्टी, गर्लफ्रेंड और फुल अय्याशी कर रहे थे। वह फैमिली से आउट ऑफ कंट्रोल थे।
योगराज ने किया बड़ा खुलासा
इसके अलावा योगराज ने कहा कि शुभमन गिल के साथ भी यही हुआ और उन्होंने प्रतिभाशाली युवाओं को अच्छी तरह से संभालने के लिए युवराज की सराहना की। शुभमन गिल के साथ भी यही हुआ। लेकिन फिर क्या हुआ? जब हीरा किसी दूसरे हीरे के हाथ में जाता है, तो उसका क्या होता है? वह कोहिनूर बन जाता है, और अभिषेक शर्मा के साथ भी यही हुआ। अगर यह हीरा किसी गलत हाथ में चला जाता, तो यह टूटकर बिखर जाता। भारत में कई खिलाड़ी टूटकर बिखर गए। जिसमें पृथ्वी शॉ और विनोद कांबली जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications