T20 World Cup की प्लेइंग XI में संजू सैमसन को नहीं मिलेगी जगह, दिगग्ज ने बताया बड़ा कारण

T20 World Cup 2024 Latest Updates: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी थी। बतौर कप्तान संजू सैमसन ने खासा प्रभावित किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में टीम को बनाए रखा था।

टी-20 वर्ल्ड कप में आएंगे नजर

संजू सैमसन के फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना गया है। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दो विकेटकीपर का चयन किया है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने कुछ बातों का जिक्र किया है।

T20 World Cup 2024 1

प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह

बता दें कि युवराज सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आईसीसी से बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि संजू सैमसन में से किसी एक खिलाड़ी को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। मुझे लगता है कि संजू सैमसन के मुकाबले ऋषभ पंत बेहतर विकल्प होंगे। दोनों ही खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। लेकिन ऋषभ पंत बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उनमें भारत के लिए मैच जीताने की काफी अधिक क्षमता है। इससे पहले भी पंत ने कई बार ऐसा काम किया हुआ है।

पंड्या का फॉर्म चिंता का विषय

युवराज सिंह ने हार्दिक पंड्या को लेकर भी अपनी राय रखी। मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम इंडिया के उप कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2024 का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 का सफर 10वें स्थान पर खत्म किया। हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान और खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

इस वजह से मिला मौका

युवराज सिंह से जब हार्दिक पंड्या को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के सेलेक्शन कमेटी ने आईपीएल की फॉर्म को देखकर खिलाड़ियों का चयन नहीं किया है। अगर आप सिर्फ आईपीएल का फॉर्म देखें तो हार्दिक ने अच्छा नहीं किया। भारत के लिए उसके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मौका मिला है। टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी गेंदबाजी महत्वपूर्ण होने वाली है। इसके साथ ही उनकी फिटनेस पर भी नजरें होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+