'संगम में डुबकी लगाने से धुलते हैं पाप,' प्रयागराज में मिलने आए खास दोस्त को मोहम्मद कैफ ने बताई शहर की खासियत
भारतीय क्रिकेट टीम में मोहम्मद कैफ का एक अलग ही रुतबा हुआ करता था। फील्डिंग में उन्होंने नए मानक सेट किये थे। कैफ को उनकी बैटिंग से भी ज्यादा फील्डिंग के कारण जाना जाता था। युवराज सिंह के साथ उनका क्षेत्ररक्षण लाजवाब हुआ करता था।
कैफ उत्तर प्रदर्शन के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से आते हैं और यहाँ की चीजों से प्रेम करते हैं। युवराज सिंह के साथ फ्लाईट में प्रयागराज के सफर के दौरान कैफ ने शहर की कुछ ख़ास बातों का जिक्र किया है। इसमें संगम में डुबकी लगाने का महत्व भी बताया है।

प्लेन के सफर के दौरान कैफ युवी से पूछते हैं कि इलाहाबाद के बारे में आप क्या जानते हैं। इस पर युवराज सिंह कहते हैं कि अंडर 19 में एक प्लेयर आया था, वह इलाहबाद से थे और अंडर 19 में हमारा कप्तान भी था। बाद में उन इंडिया के लिए साथ खेले और नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में अच्छी साझेदारी की। इलाहाबाद के उस खिलाड़ी ने हमें फाइनल में जीत दिलाई। अपने को इलाहाबाद का इतना ही आइडिया है। इलाहाबाद से अमिताभ बच्चन आते हैं।
इसके बाद युवी भी जब कैफ से यही सवाल करते हैं कि आप इलाहाबाद के बारे में क्या जानते हैं? तब कैफ कहते हैं कि मुझे आपको यहां की चाट खिलानी है, पतंगबाजी इलाहाबाद में फेमस है। वहां कंपनी बाग़ है, जहाँ हमारा बचपन बीता है। उसमें वॉक कर सकते हैं और संगम में डुबकी लगाने से पापों का प्रायश्चित होता है। इस बीच युवी बोलते हैं कि मेरे ही पाप है, बाकी सबके तो धुले हुए हैं। आप भी हमारे साथ आएंगे तो अच्छा होगा।
कैफ ने अपने इन्स्टाग्राम पर यह पूरा वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कैप्शन भी मजेदार दिया है। कैफ ने लिखा कि संगम के शहर में पुराना संगम। युवी भाई का मेरे घर और शहर में स्वागत है। मिलकर अच्छा लगा भाई।












Click it and Unblock the Notifications